Deepika Padukone Diet: दीपिका पादुकोण के कर्वी फिगर का राज है ये डाइट, जानें यहां

Deepika Padukone Diet: दीपिका जैसा कर्वी फिगर पाना हर लड़की का सपना होता है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की फिटनेस का राज और डाइट प्लान।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 11 Aug 2024 4:41 AM GMT
Deepika Padukone Diet: दीपिका पादुकोण के कर्वी फिगर का राज है ये डाइट, जानें यहां
X

Deepika Padukone (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Deepika Padukone Diet Plan In Hindi: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की टॉप और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट से दीपिका न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान रखती हैं। आज के समय में वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस (Bollywood Highest Paid Actress) बन चुकी हैं। दीपिका फिल्मों के साथ ही अपनी खूबसूरती और फिटनेस से भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। 38 साल में भी एक्ट्रेस बेहद फिट हैं और अपना फिगर मेंटेन किया हुआ है।

दीपिका जैसा कर्वी फिगर (Deepika Padukone Curvy Figure) पाना हर लड़की का सपना होता है। अगर आप भी दीपिका पादुकोण जैसा फिगर पाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं उनका डाइट प्लान (Deepika Padukone Diet Plan), जो कि उनकी फिटनेस में अहम भूमिका निभाता है।

दीपिका पादुकोण डाइट प्लान (Deepika Padukone Diet In Hindi)

सबसे पहले ये बता दें कि दीपिका खाने की काफी ज्यादा शौकीन हैं। वह अपनी डाइट में साउथ इंडियन फूड्स को जरूर शामिल करती हैं, लेकिन इसके बाद भी फिट बनी हुई हैं। फिटनेस के लिए उनका सबसे बड़ा मंत्र है संतुलित आहार। उन्होंने हाल ही में बताया था कि वह बैलेंस्ड डाइट में यकीन रखती हैं। इसके अलावा वह एक बार में बहुत ज्यादा नहीं खाती हैं, बल्कि दिन में 6 बार छोटे-छोटे मील्स लेती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नाश्ता (Deepika Padukone Breakfast)

दीपिका पादुकोण अपने दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी से करती हैं। इसमें वह शहद और नींबू भी मिलाती हैं। इसके बाद वह अपने दिन की पहली मील में इडली या प्लेन डोसा या उपमा के साथ 2 अंडे और बादाम खाती हैं। इसके अलावा वह डेली एक कप लो फैट मिल्क भी पीती हैं।

दोपहर का खाना (Deepika Padukone Lunch)

दीपिका पादुकोण घर का बना और सिंपल खाना ही पसंद करती हैं। उनके दोपहर के खाने में दाल, रोटी, सब्जी और दही होती है।

रात का भोजन (Deepika Padukone Dinner)

दीपिका पादुकोण डिनर लाइट ही रखना पसंद करती हैं। वह रात के समय रोटी, हरी सब्जियां और सलाद का सेवन करती हैं। इसके साथ ही वह फल भी खाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन दीपिका की डाइट में उनका डेजर्ट भी होता है, जो कि अलग-अलग होता है।

स्नैक्स (Snacks)

दीपिका पादुकोण अपने खाने के बीच में स्नैक्स भी खाती हैं, जो काफी हेल्दी रहता है। वह स्नैक के तौर पर बादाम और अन्य नट्स खाती हैं। साथ ही वह फिल्टर कॉफी पीना भी पसंद करती हैं।

इसके अलावा वह खुद को हाइड्रेट रखने पर भी काफी जोर देती हैं। इसके लिए वह पानी के साथ ही दिनभर में नारियल पानी, फ्रेश जूस या स्मूदी पीती हैं। हेल्दी और फिट रहने के साथ ही अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए दीपिका पादुकोण जमकर एक्सरसाइज भी करती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story