×

Rajnath Singh Fitness Tips: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का क्या है डेली रूटीन, कैसे रखते हैं खुद को फिट

Rajnath Singh Fitness Tips: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं ऐसे में वो कैसे इतने एक्टिव रहते हैं और कैसे खुद को फिट रखते हैं आइये जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 2 April 2024 5:13 AM GMT
Rajnath Singh Daily Routine
X

Rajnath Singh Daily Routine (Image Credit-Social Media)

Rajnath Singh Fitness Tips: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 70 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं वो काफी एक्टिव भी रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको राजनाथ सिंह की दिनचर्या और उनकी फिटनेस का राज़ बताने जा रहे हैं। साथ ही वो अपनी डेली डाइट में क्या-क्या खाते हैं इसकी पूरी जानकारी यहाँ हम आपको देने जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डेली रूटीन (Rajnath Singh Daily Routine)

राजनाथ सिंह राजनीति के गलियारों में एक पॉपुलर चेहरे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी काबिलियत को साबित किया है। इतना ही नहीं वो सूबे के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्य्मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल वो इस समय भारत सरकार के रक्षा मंत्री के पद पर हैं। राजनाथ सिंह इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं। वो अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाते आये हैं। और इसके लिए वो काफी भाग दौड़ भी करते हैं। 70 वर्षीय राजनाथ सिंह इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखते हैं।

प्रतिदिन करते हैं व्यायाम

Rajnath Singh Daily Routine (Image Credit-Social Media)


राजनाथ सिंह किसी भी दिन वर्जिश करने से नहीं चूकते हैं। साथ ही वो एक्सरसाइस को कभी मिस नहीं करते। वो अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत करने के लिए हर दिन व्यायाम करते हैं।

योग से ऐसे रहते हैं फिट

Rajnath Singh Daily Routine (Image Credit-Social Media)


योग न केवल शरीर को फिट करता है बल्कि ये अंदर से भी शरीर को मज़बूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करता है। योग कई तरह के स्वास्थ लाभ देता है जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और एक्टिवनेस आती है। जिससे आपमें घंटों तक ऊर्जा रहती है। यही वजह है कि राजनाथ सिंह योग को अपनी दिनचर्या में ज़रूर शामिल करते हैं।

वॉक पर ज़रूर जाते है

Rajnath Singh Daily Routine (Image Credit-Social Media)


अगर बात राजनाथ सिंह के फिटनेस सीक्रेट की हो तो आपको बता दें कि ये है उनकी डेली वाक जो वो किसी भी दिन स्किप नहीं करते है। वो रोज़ाना 20 मिनट टहलते हैं। इसके लिए वो हर सुबह ज़रूर टहलते हैं और शाम को काम से वापस आने के बाद फिर से टहलने निकलते हैं। उनका मानना है इससे वो काफी अच्छा फील करते हैं और एक्टिव बने रहते हैं।

अपनी डाइट का रखते हैं ख़ास ख्याल

Rajnath Singh Daily Routine (Image Credit-Social Media)


राजनाथ सिंह अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं वो जहाँ योग और एक्सरसाइज को कभी स्किप नहीं करते वहीँ वो इसका भी ख्याल रखते हैं कि वो कुछ ऐसा न खाए जिससे उनकी सेहत पर असर पड़े। वो अपने वर्कआउट को लेकर काफी फोकस है जो उन्हें कुछ भी ऑयली या देसी जंक फ़ूड जैसे जलेबी, समोसा, लड्डू और कचौड़ी जैसी चीज़ों से दूर रखता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story