×

2022 Dhanteras Upay: धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर जरूर रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

2022 Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के चरण मुख्य द्वार पर जरूर रखने चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Oct 2022 10:44 AM GMT
haapy dhanteras
X

हैप्पी धनतेरस (फोटो- सोशल मीडिया)

2022 Dhanteras Ke Upay in Hindi: हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दिवाली को बहुत ही धूम-धाम से और आध्यात्मिक विश्वास-धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार 5 दिन तक मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत धनतेरस से होती है। ऐसे में धनतेरस के दिन विधि-विधान कुछ नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। तो चलिए मां लक्ष्मी को खुश करने के उपायों को जानते हैं। इन उपायों का धार्मिक ग्रन्थों में उल्लेख किया गया है।

प्रकाश यानी उजाले के त्योहार दिवाली का आगमन धनतेरस से हो जाता है। इस हिसाब से धनतेरस से ही अंधकार मिटाकर उजाले का विस्तार किया जाता है। सकारात्मक ऊर्जा चारों दिशाओं में फैलती है। इसलिए इस दिन वास्तु शास्त्र के उपाय करने से बहुत लाभ प्राप्त होता है। जिसमें सबसे पहले तो अपने घर का मुख्य द्वार पर ध्यान केंद्रति करना चाहिए। मुख्य द्वार पर इन उपायों को करने से आपके घर में सुख-समद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

धनतेरस पर मां लक्ष्मी के चरण

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के चरण मुख्य द्वार पर जरूर रखने चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए ध्यान से मुख्य द्वार के बाईं ओर मां लक्ष्मी के चरण रखे। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि ये चरण घर के अंदर जाते हुए लगाने चाहिए। ऐसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

घर में मुख्य द्वार पर स्वास्तिक लगाए

फोटो- सोशल मीडिया

धनतेरस के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाना चाहिए। आज कल बाजार में त्योहार पर खूब अच्छे सजे-धजे स्वास्तिक मिलते हैं तो आप बाजार से लाकर भी स्वास्तिक लगा सकते हैं। दरअसल हिंदु शास्त्रों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि अगर आप धनतेरस के दिन स्वास्तिक मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी अपने भक्तों से खुश होती हैं।

बंधनवार से सजाएं मुख्य द्वार

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार की खूब अच्छे साफ-सफाई करने के बाद साज-सज्जा करना चाहिए। इससे सबसे महत्वपूर्ण चीज बंधनवार होती है। इसलिए धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर बंधनवार जरूर लगाएं। बंधनवार आप आम के पत्तों और अशोक के पत्तों का भी बना सकते हैं। ये बहुत ही फलदायी होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

घी का दीपक मुख्य द्वार पर रखें

फोटो- सोशल मीडिया

घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर रखें। क्योंकि धनतेरस के दिन से ही पांच दिन का दिवाली का त्योहार शुरू होता है। इसलिए प्रकाश के पर्व दिवाली में दीपक का विशेष महत्व होता है। ध्यान से धनतेरस के दिन मुख्य द्वार के बाहर की तरफ घी का दीपक रखे। इस दीपक को प्रवेश द्वार के ठीक बाई ओर रखें। इसके बाद घर में प्रवेश करने वाले हर सदस्य को इस दीपक के दर्शन करने चाहिए।

तुलसी का पौधा

धार्मिक ग्रंथों में तुलसी और मनी प्लांट के पौधों को बहुत शुभ माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर तुलसी और मनी प्लांट के पौधे को जरूर रखना चाहिए। ऐसे में ध्यान ये रखना चाहिए कि इन पौधों को संध्या काल से रात तक घर के बाहर रखें, लेकिन रात में मुख्य द्वार बंद करने से पहले पौधों को घर के अंदर रख लें।

शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी को तुलसी का पौधा बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। धनतेरस के दिन तुलसी के पास दीपक ध्यान से रखिएगा।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story