×

Dhanteras 2022: झाड़ू के ये उपाय कर देंगे आपको मालामाल, माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी आपके घर!

Dhanteras 2022 Puja Vidhi: धनतेरस के दिन झाड़ू से किये इन उपायों को अपनाकर आप किसी भी तरह के आर्थिक संकट को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Oct 2022 4:46 AM GMT
Dhanteras 2022
X

Dhanteras 2022 (Image Credit-Social Media)

Dhanteras 2022 Puja Vidhi: धनतेरस का त्यौहार इस साल 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने से घर में सम्पन्नता का वास होता है। वहीँ इस दिन झाड़ू खरीदने को भी काफी शुभ माना जाता है। दरअसल झाड़ू को लक्ष्मी माँ का रूप कहा जाता है। यही वजह है कि इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ होता है। साथ ही साथ इस दिन झाड़ू से किये इन उपायों को अपनाकर आप किसी भी तरह के आर्थिक संकट को दूर किया जा सकता है। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

इस साल धनतेरस का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है 22 और 23 अक्टूबर को। ऐसे मान्यता है कि इस दिन पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना काफी शुभ है। बर्तन खरीदने से घर में धन समृद्धि आती है। साथ ही साथ इस दिन शाम को यम देव के लिए दीपदान किया जाता है। वहीँ आपको बता दें कि धनतेरस के दिन कुछ आसान से उपाय करना काफी लाभकारी होता है। जिसमे झाड़ू से किये गए उपायों को सबसे ज़्यादा लाभकारी माना जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि इस दिवाली माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा हो तो आप भी इन उपायों को जानिए और इन्हे अपनाकर देखिये।

झाड़ू के ये उपाय धनतेरस पर करें

ऐसा माना जाता है कि झाड़ू लक्ष्मी माँ का रूप होती है यही वजह है कि आपको धनतेरस के दिन दिवाली की मार्किट में जगह जगह झाड़ू बेचते लोग नज़र आते हैं। इतना ही नहीं इस दिन अगर आप किसी को झाड़ू दान में देते हैं तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि धनतेरस के दिन आप तीन झाड़ू खरीदें और इसे किसी मंदिर में चुपचाप रखकर आ जाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे आप पर आया किसी तरह का आर्थिक संकट दूर हो जाता है। .

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप अपने घर के लिए नई झाड़ू खरीदें और इससे ही अपने पूरे घर की सफाई करिये। और जब आप पूरी घर की सफाई कर लें तब इसे कहीं छिपाकर रख दें। और इससे ऐसे जगह रखिये जहाँ लोगों की नज़र न जाये। ऐसे मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में माता लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में माँ आगमन होता है।

नई झाड़ू को खरीदने का मतलब ये नहीं है कि आप पुरानी झाड़ू फेक दें नहीं आपको पुरानी झाड़ू को फेकना नहीं हैं। धनतेरस को शाम के समय पुरानी झाड़ू की पूजा करें। फिर नई झाड़ू की भी पूजा करें और अपने घर की सुख सम्पन्नता की कामना करें।

इन बातों का रखे ध्यान

कुछ बातें ऐसे हैं जिन्हे आपको हमेशा याद रखना चाहिए। जिसमे से एक है कि झाड़ू को कभी भी बिस्तर के नीचे और किचन में भूलकर भी मत रखियेगा। साथ ही साथ पुरानी झाड़ू को कला धागा बांध दीजिये और फिर उसे ऐसी जगह रखिये जहाँ किसी की नज़र न पड़े। इससे घर की सारी नेगटिव एनर्जी बाहर चली जाएगी।

याद रखिये झाड़ू को कभी पैर से मत किये कभी गलती से पैर लग जाये तो माँ से इसकी माफ़ी मांगिये। साथ ही झाड़ू को कभी भी फेकना पटकना नहीं चाहिए ,ऐसा इसलिए क्योकि झाड़ू को लक्ष्मी माँ का रूप मानते हैं। झाड़ू का अनादर करना माँ लक्ष्मी का अनादर करने जैसा है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story