Dhanteras Per Kya Khariden: धनतेरस पर सोना-चांदी के नहीं हैं पैसे, तो खरीदें ये 7 चीजें, लक्ष्मी मां होंगी प्रसन्न

Dhanteras Per Kya Khariden: इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मौके पर सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि खरीदना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 Oct 2024 1:32 AM GMT
Dhanteras Per Kya Khariden
X

Dhanteras Per Kya Khariden

Dhanteras Per Kya Khariden 2024: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी (Dhanatrayodashi) के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार, इसी तिथि को समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि (Dhanvantari) अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन को उनकी जयंती के तौर पर भी मनाते हैं। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर देव और यमराज जी की पूजा की जाती है।

इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2024 Date) मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मौके पर सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि खरीदना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपकी आर्थिक स्थिति सोना-चांदी, घर या वाहन खरीदने की अनुमति नहीं देती है तो इस दिन कई अन्य भी चीजें हैं, जिन्हें खरीदकर घर में लाने से आपके घर में पूरे साल बरकत रहती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। कहा जाता है कि इन वस्तुओं को खरीदने से धन में कई गुना अधिक वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye)

1- धनिया

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

धनतेरस वाले दिन धनिया (Dhaniya) खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूजा में माता लक्ष्मी को धनिया चढ़ाने से घर में लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही धनिए को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है।

2- लक्ष्मी गणेश की मूर्ति

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

धनतेरस के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति जरूर लानी चाहिए। इससे आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है। धनतेरस के दिन खरीदी गई इस मूर्ति की दिवाली वाले दिन पूजा होती है और फिर अगले साल इसे विसर्जित करके नई प्रतिमा लायी जाती है।

3- झाड़ू

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा धरतेरस के दिन घर में झाड़ू खरीदकर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। दरअसल, झाड़ू को हिंदू धर्म में मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए कहते हैं कि धरतेरस के मौके पर झाड़ू लेने से पूरे साल सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

4- पान के पत्ते

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप इस दिन पान के 5 पत्ते भी खरीद सकते हैं। माता लक्ष्मी को पान के पत्ते बेहद प्रिय होते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन पान के पांच पत्ते खरीदकर मां लक्ष्मी को चढ़ाने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

5- चांदी और पीतल के बर्तन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

धनतेरस के दिन बर्तनों की भी खरीदारी की जाती है। विशेषकर चांदी या पीतल के बर्तनों की। इन बर्तनों को खरीदने से घर में समृद्धि आती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

6- लक्ष्‍मी चरण

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लक्ष्मी चरण को धनतेरस पर जरूर खरीदना चाहिए। यह बहुत शुभ होता है। ऐसा कहते हैं कि धनतेरस के मौके पर लक्ष्‍मी चरण खरीदने से घर में मां लक्ष्‍मी का आह्वान होता है। एक चरण को मुख्य द्वार पर अंदर की ओर जाते हुए और दूसरे चरण को पूजा स्थल में अंदर जाते हुए लगाना चाहिए।

7- श्रीयंत्र

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

धनतेरस के दिन श्रीयंत्र भी घर ला सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि श्रीयंत्र खरीदने से और दिवाली के दिन उसकी पूजा करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

Shreya

Shreya

Next Story