×

Diwali 2022 Home Decor: इस दिवाली इन 5 आसान DIY टिप्स से करें अपनी घर को डेकोरेट

Diwali 2022 Home Decor: 24 अक्टूबर से पूरे देशभर में धूमधाम से दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली पर सभी अपने घरों को कई तरह से सजाते हैं।होम डेकोरेशन चीजों की डिमांड दिवाली पर बढ़ जाती है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 Sep 2022 4:48 AM GMT
2022 Diwali Home Decoration
X
Diwali Home Decor Ideas (Image: Social Media)

Diwali 2022 Home Decor: 24 अक्टूबर से पूरे देशभर में धूमधाम से दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली पर सभी अपने घरों को कई तरह से सजाते हैं। लाइट्स, कैंडल्स, दिया आदि इन सभी चीजों की डिमांड दिवाली पर बढ़ जाती है। अगर आप भी अपने घर को दिवाली पर कुछ आसान लेकिन खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं तो यहां कुछ DIY टिप्स दिए गए हैं, जिसको आप ट्राई कर सकते हैं:

मां लक्ष्मी पैरों की रंगोली (Maa Lakshmi Rangoli)

दरअसल हम सभी जानते हैं कि दीवाली पर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणपति, कुबेर जी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम में रंगोली बनाने की परंपरा रही है। दिवाली पर भी मां लक्ष्मी के पैरों के निशान को शुभ माना जाता है। दरअसल लोग अपने घर के प्रवेश द्वार पर या रंगोली के पास चिपकाने के लिए हरे, सुनहरे और लाल रंग के मां लक्ष्मी पदचिह्न स्टिकर खरीदते हैं।


इसके अलावा ऐसे भी लोग हैं जो अपने घर की सजावट में कुछ क्रिएटिव करना चाहते है, वो रंगों की मदद से मां लक्ष्मी के पैरों वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में कुछ कुमकुम या रंगोली पाउडर लें। अब इस पाउडर में थोड़ा पानी या तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर अब अपने हाथ से एक पंच आकार बनाएं और इसे स्टैंसिल के रूप में उपयोग करें। अब पेस्ट में अपना हाथ डुबोएं, और इसे फर्श पर चिपका दें, और लीजिए, बन गया मां लक्ष्मी के पैर के निशान।

कलरफुल पेपर लैंप (Colorful Lamp)

दिवाली पर DIY तरीके से घर की सजावट करना चाहते हैं तो पेपर लैंप इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल इन पेपर लैंप को आप बाजार से भी खरीद भी सकते हैं या पेपर लैंप को किसी लाइट के ऊपर रखने से घर को अमेजिंग लुक मिलेगा और ये आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देगा। आप पेपर लैंप को घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप कलरफुल पेपर शीट, पेंसिल, स्केल और कैंची की मदद से अपने पसंद के अनुसार कट कर लैंप बना सकते हैं।

फ्लोटिंग मोमबत्ती (Candle)

दिवाली पर आप अपने लिविंग रूम, होम, ऑफिस या बेडरूम के लिए फ्लोटिंग कैंडल का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए आप मोम को पुराने चाय के प्यालों में पिघला लें। अब उसके बाद अपने मनचाहे आकार के कप में उसे डाल कर ठंडा होने दें। फिर अब ठंडा होने पर उसे अपनी मनपसंद जगह पर सजा दें। फ्लोटिंग कैंडल्स बनाने के लिए आप दो कांच के छोटे गिलास लें और उन गिलास के अंदर पानी भर लें, लेकिन गिलास में पूरा ऊपर तक पानी न भरें। इसके बाद उस पानी में खाने में उपयोग होने वाला फूड कलर डाल दें। फिर एक छोटा कांच का बाउल लें और उसमें कुछ छोटे रंग-बिरंगे स्टोन को रखें। फिर इसमें पानी डालें और इसके बाद इसमें ग्लिटर्स डालें। अब आप थोड़े से तेल को पानी के ऊपर डालें और एक प्लास्टिक की शीट लें उसमें गिलास के साइज के अनुसार इस तरह कट करें कि वह पानी के ऊपर तैरता रहे। फिर इस प्लास्टिक शीट के बीच में छेद कर कॉटन से बनी बत्ति को बनाकर गिलास में और बाउल में लगा दें। तैयार है आपका फ्लोटिंग कैंडल।

तोरण (Toran)

दिवाली पर आप तोरण का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल घर के मुख्य द्वार के साथ ही हर कमरे के दरवाजे पर तोरण लगा सकते है। इसके लिए आप या तो बाजार में मिलने वाले तोरण का इस्तेमाल कर सकते हैं या घर पर भी आप पारंपरिक पत्तों और फूल से बने तोरण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर तोरण बनाने के लिए सबसे पहले आम का पत्ता लें और उसे धागे में knot लगाते हुए बंधते जाएं। ऐसे सभी पत्तों के साथ करें और इस तरह आपका तोरण तैयार हो जाएंगे

दिया (Diya)

दिवाली पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल दिया की ही होती है। आप दिया चाहे तो बाजार से खरीद सकते हैं या फिर खुद घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप गीली मिट्टी लें और चिकनाहट के लिए थोड़ा सा पानी लगाएं। अब इस मिट्टी को दिया का आकार दें, अब कलर की सहायता से इसे रंग दें और सूखने के लिए थोड़े देर छोड़ दे। तैयार हैं आपका DIY तरीके से बना मिट्टी का दिया।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story