×

Diwali 2022 Fashion Tips: इस दिवाली दिखना चाहती हैं Classy और ग्लैमरस, Tejasswi Prakash के इन लुक्स को करें फॉलो

Diwali 2022 Fashion Tips: बिगबॉस 15 की विनर और नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश के फैशन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 24 Oct 2022 9:14 AM GMT
Tejasswi Prakash Fashion Tips
X

Tejasswi Prakash Fashion Tips (Image: Social Media)

Diwali 2022 Fashion Tips: बिगबॉस 15 (Biggboss 15) की विनर और नागिन (Naagin Tv Show) फेम तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अगर आप इस दिवाली क्लासी और ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो आपको तेजस्वी प्रकाश के फैशन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। तेजस्वी के इन फैशन टिप्स को अपनाकर आप भी इस दिवाली खूबसूरत नजर आ सकती हैं। तो आइए नजर डालते हैं तेजस्वी प्रकाश के कुछ खूबसूरत एथनिक लुक्स कलेक्शन पर:

हैवी इयररिंग्स के साथ साड़ी

तेजस्वी प्रकाश के इस लुक्स को आप भी फॉलो कर सकती हैं। तेजस्वी इस लुक्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी तेजस्वी की तरह साड़ी पर हैवी इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं।


साथ ही आप अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल के साथ लाइट मेकअप कर सकती हैं। ये लुक्स आपको क्लासी के साथ साथ ग्लैमरस दिखाएंगे।

झुमके के साथ कुर्ती स्टाइल

इस दिवाली अगर आप कुर्ती कैरी करने वाली हैं तो आप तेजस्वी प्रकाश के इस स्टाइल को अपना सकती हैं। आप कुर्ती के साथ डिजाइनर झुमके पहन सकती हैं। डिजाइनर झुमके आपको क्लासी के साथ ग्लैमरस लुक देंगे।


मार्केट में कई तरह के डिजाइनर झुमके आसानी से मिल जाएंगे। आप डिजाइनर झुमकों को अपनी कुर्ती पर ट्राई कर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

डिजाइनर ब्लाउज के साथ सिंपल साड़ी

इस दिवाली अगर आप क्लासी लुक के साथ साथ ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं तो डिजाइनर ब्लाउज के साथ आप सिंपल साड़ी पहन सकती हैं। तेजस्वी प्रकाश के इन लुक्स को आप भी अपना सकती हैं।


ये लुक्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप सिंपल साड़ी पर डिजाइनर ब्लाउज को पहन कर एकदम हटके दिख सकती हैं।

मांग टीका के साथ लहंगा

तेजस्वी प्रकाश के इस लुक को अपनाकर आप भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं। तेजस्वी की तरह आप भी मांग टीका के साथ लहंगा कैरी कर सकती हैं।


इस दिवाली आपका यह लुक आपको क्लासी के साथ ग्लैमरस दिखाएगा।

खुले बालों के साथ डिजाइनर साड़ी

तेजस्वी प्रकाश का यह लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। तेजस्वी के इस दिवाली लुक को आप भी इस दिवाली ट्राई कर सकती हैं। डिजाइनर साड़ी के साथ आप अपनी बालों को खुला रख सकती हैं।


ये लुक आपको क्लासी के साथ साथ ग्लैमरस लुक देगा। इस दिवाली आप तेजस्वी प्रकाश के इन लुक्स को अपना कर एकदम अलग दिख सकती हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story