×

Diwali 2022 Lucky Colours: दिवाली के दिन राशि के हिसाब से पहने कपड़े, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा, मिलेंगे शुभ संकेत

Diwali 2022 Lucky Colours: दिवाली के दिन किस राशि के जातक को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा उनपर हमेशा बनी रहे।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Oct 2022 4:51 AM GMT
zodiac signs diwali
X

दिवाली पर राशि के हिसाब से पहने कपड़े (फोटो- सोशल मीडिया)

Diwali 2022 Lucky Colours: खुशियों का त्योहार दिवाली इस साल 2022 में 24 अक्टूबर दिन सोमवार को है। दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना बहुत धूमधाम से की जाती है। शाम के समय परिवार के सभी लोग तैयार होकर नए-नए कपड़े पहनकर पूजा करने के बाद पटाखे छिड़ाते हैं मिठाईयां खाते हैं। ऐसे में एक चीज बहुत मायने रखती है वो है रंग। जीं हां रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अलग-अलग रंगों का प्रभाव अलग-अलग होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दिवाली के दिन किस राशि के जातक को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा उनपर हमेशा बनी रहे।

राशि के हिसाब से पहने उसी रंग के कपड़े
Wear Clothes according to Zodiac

मेष राशि

दिवाली के दिन मेष राशि वालों के लिए लाल और गोल्डन शुभ रंग है। क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल है। इसलिए लाल रंग पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। साथ ही लाल रंग तेज का प्रतीक है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए दिवाली के दिन सफेद और नीला रंग शुभ है। इस रंग के इस्तेमाल से सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। वहीं सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है और नीला रंग शक्ति का प्रतीक है।

मिथुन राशि

दिवाली पर मिथुन राशि के लोग नारंगी रंग का उपयोग करें। नारंगी रंग शुभता का प्रतीक होता है। साथ ही नारंगी रंग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग दिवाली के दिन सफेद रंग का इस्तेमाल करें। क्योंकि शास्त्रों में कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा माने गए हैं। ऐसे में चंद्रमा को सफेद रंग बहुत प्रिय होता है। इसलिए कर्क राशि के जातक सफेद और लाल रंग के वस्त्र धारण करेंगे तो शुभता आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों दिवाली के शुभ अवसर पर भूरे या मैरून रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी बहुत खुश होंगी। क्योंकि ये रंग आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाता है।

कन्या राशि

दिवाली पर कन्या राशि के लोगों के लिए हरा रंग भी शुभ है। क्योंकि हरा रंग का सीधा संबंध प्रकृति से है। हरा रंग जीवन में नए और तरक्की के मार्ग पर ले जाता है। हरा रंग पहनने से आपके जीवन में खुशहारी और हरियाली यानी सभी क्षेत्र में बरक्कत मिलेगी।

तुला राशि

शास्त्रों में तुला राशि के स्वामी शुक्र को बताया गया है। इसलिए तुला राशि के लोगों को गुलाबी और चमकीला सफेद रंग पहनना चाहिए। इससे इस राशि के जातकों को यश और वैभव की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

दिवाली पर वृश्चिक राशि के लोगों को पीला और लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पूजा के दौरान पीला और लाल रंग के कपड़े पहना हमेशा शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक दिवाली के दिन पीला रंग और गोल्डन रंग के कपड़े पहने। इस रंग के कपड़े पहनने से धन की देवी की पूजा करने से कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी।

मकर राशि

दिवाली पर मकर राशि के लोगों को सफेद, बैंगनी या नीला रंग पहनना बेहद शुभ रहेगा। क्योंकि मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनि देव को काला और नीला रंग बेहद पसंद है। इसलिए इस राशि के जातक काला और नीला रंग पहने।

कुंभ राशि

दिवाली पर कुंभ राशि के जातक ग्रे रंग के कपड़े पहने। क्योंकि ग्रे या स्लेटी रंग को बुराइयों को नष्ट करने वाला माना गया है। इस रंग को पहनने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक गुलाबी रंग के कपड़े पहने। मां लक्ष्मी की कृपा मीन राशि वाले जातकों पर हमेशा बनी रहेगी। मां को गुलाबी रंग इसलिए बहुत प्रिय है क्योंकि कमल जिसका रंग गुलाबी होता है उसी कमल पर मां विराजमान होती है।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story