Diwali Ke Upay: दिवाली के दिन ये 5 काम करना होता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा

Diwali Par Kya Kare: दिवाली साल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस साल 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली पर कुछ काम करना बेहद शुभ माना जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 25 Oct 2024 3:30 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2024 3:30 AM GMT)
Diwali Ke Upay: दिवाली के दिन ये 5 काम करना होता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा
X

Diwali Ke Upay (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Diwali 2024 Ke Liye Upay: दिवाली हिंदू धर्म का एक खास त्योहार है, जो कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह साल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस साल 31 अक्टूबर दिन गुरुवार (Diwali 2024 Date) को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। प्रभु श्रीराम के पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटने की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। दिवाली वाले दिन कुछ चीजों को करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

दिवाली के दिन करें ये 5 उपाय (Diwali Par Kya Kana Chahiye)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- दीपावली की सुबह उठकर सबसे पहले घर की सफाई करनी चाहिए। इस दिन घर में या घर के बाहर कोई भी कूड़ा-कचरा ना फैलने दें। क्योंकि इससे लक्ष्मी माता रुष्ट हो सकती हैं। कहते हैं कि मां लक्ष्मी उसी घर में पधारती हैं जिस घर में साफ-सफाई रहती है। ऐसे में अपने घर को स्वच्छ जरूर रखें।

2- दिवाली वाले दिन घर के मुख्य द्वार, आंगन और पूजा घर में रंगोली जरूर बनाएं। इससे भी मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3- इसके अलावा दिवाली पर दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस खास दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान जरूर करें। इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

4- दिवाली के दिन महा लक्ष्मी मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि 108 बार इस शक्तिशाली मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद भक्त पर बरसाती हैं। इससे घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। ये है महा लक्ष्मी मंत्र- ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

5- अगर आप स्टूडेंट हैं तो दिवाली की रात पढ़ाई जरूर करें। दिवाली वाली रात पढ़ाई करने की परंपरा सालों से चली आ रही है। ऐसा कहते हैं कि दीपावली की रात्रि में पढ़ाई करने से मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में धन-बुद्धी की वृद्धि, उन्नति और तरक्की होती है।

Shreya

Shreya

Next Story