Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर घर को बनाना है खूबसूरत, यहां से लें डेकोरेशन आइडियाज

Decoration Ideas For Diwali: दिवाली पर हर कोई अपने घर को सबसे खूबसूरत ढंग से सजाना चाहता है। आज हम आपको कुछ डेकोरेशन आइडियाज देने जा रहे हैं, वो भी बजट में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 14 Oct 2024 2:47 AM GMT
Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर घर को बनाना है खूबसूरत, यहां से लें डेकोरेशन आइडियाज
X

Diwali Decoration Ideas (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Diwali Decoration Ideas 2024: देशभर में दिवाली (Diwali) की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरु हो जाती है। घर की सफाई और डेकोरेशन इस त्योहार का अहम हिस्सा है। दिवाली के कुछ समय पहले से ही लोग अपने घरों की अच्छे से सफाई करने में जुट जाते हैं, ताकि त्योहार के दिन घर चकाचक चमके। साथ ही हर कोई अपना घर सबसे खूबसूरत ढंग से सजाने की कोशिश में लगा रहता है। आज हम आपको दीपावली के लिए कुछ डेकोरेशन आइडियाज (Decoration Ideas For Diwali) देने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने घर में चार-चांद लगा सकते हैं।

फूलों की लड़ियां

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए फूलों की लड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर से घर के मुख्यद्वार पर फूल लगाने से सुंदरता और भी बढ़ जाती है। त्योहार के समय असली फूल काफी महंगे मिलते हैं। ऐसे में आप नकली फूलों की लड़ियों से भी काम चला सकते हैं। इन्हें लगाने से आपके घर की शोभा तो बढ़ेगी ही साथ ही ये लंबे समय तक चलते हैं और आप अगले साल भी इनका इस्तेमाल डेकोरेशन में कर सकते हैं।

लाइट वाली लड़ियां

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिवाली में जब भी शाम या रात के समय बाहर निकलो तो शहर की गली-गली जगमगाती रहती है। क्योंकि हर कोई अपने घर के बाहर लाइट वाली लड़ियां लगाए रखता है। इसे दिवाली डेकोरेशन का सबसे अहम हिस्सा भी माना जाता है। आप भी अपनी बालकनी के साथ ही घर के अंदर झालर लगाकर अपने घर को खूबसूरत दिखा सकते हैं।

प्लांट्स

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपने घर के आंगन वाले एरिया में दिवाली से पहले ही कुछ पौधे लाकर लगा दें, ये घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही पॉजिटिव ऊर्जा का भी संचार करते हैं। दीपावली के दिन प्लांट्स को अच्छे से ऑर्गनाइज करके उन पर लाइट वाली लड़ियां भी लगा सकते हैं।

कलरफुल लालटेन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिवाली के मौके पर घर के टेरेस को सजाना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि आप पटाखे तो यहीं पर जलाएंगे। साथ ही अगर टेरेस अच्छी तरह से सजा हो तो इंस्टाग्राम के लिए अच्छी तस्वीरें भी मिल जाएंगी। घर की छत को सजाने के लिए आप अलग-अलग रंग-बिरंगी लाइटों और लालटेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये देखने में खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं।

कैंडल होल्डर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आप अलग-अलग तरह के कैंडल होल्डर भी खरीद सकते हैं, जो घर की मेज से लेकर छत और बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेंगे। दिवाली में घर की डेकोरेशन में कैंडल होल्डर चार चांद लगा देते हैं।

रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिवाली में अगर रंगोली न बनाई जाए तो त्योहार अधूरा सा लगता है। कलरफुल रंगोली देखने में आकर्षक लगती है और यह घर की शोभा भी बढ़ाती है। ऐसे में आप दीपावली के मौके पर घर के अलग-अलग हिस्सों में रंगोली बना सकते हैं।

तोरण

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

त्योहार के मौके पर घर का मुख्य द्वार सबसे बढ़िया तरीके से सजाना चाहिए। कहा जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी हर घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में घर में उनके स्वागत के लिए दरवाजे पर फूलों वाला या हैंडमेड तोरण लगा सकते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story