TRENDING TAGS :
Diwali Rangoli Easy Designs: रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर खुशियों से भरे अपना घर, जानें कुछ जरूरी टिप्स
Diwali Rangoli Easy Designs: दिवाली में दिये जले, लाइट लगे और रंगोली न बने ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर आपने कभी रंगोली नहीं बनाई और बनाने का मन है, तो घबराइये नहीं हम लाएं हैं रंगोली बनाने को लेकर कुछ जरूरी टिप्स । जिसे अपनाकर आप बेहतरीन रंगोली बना सकते हैं।
दिवाली रंगोली pic(social media)
Diwali Rangoli Easy Designs: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही मन में रौशनी के दिये जलने लगते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग दीवाली पर घर को सजाने(Diwali Par Ghar Ko Kaise Sajaye) में जुट जाते हैं। इस दिन घर को दियों व लाइट(Diwali Diye Lights) से सजाने के साथ रंगोली बनाने का भी रिवाज है। रंगोली बनाने(Making Rangoli Tips) का मतलब है, जीवन में खुशियों के रंगों को आमंत्रित करना।

इस बार रंगोली कुछ खास बनाएं ताकि आपके साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों के रंग भर जाएं। अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है तो कोई बात नहीं है। जरूरी नहीं है कि रंगोली बनाने के लिए आर्ट(Art for making Rangoli) में परफेक्ट ही होना चाहिए। आजकल बाजार में सब कुछ मिलता है। कलर से लेकर, रंगोली बनाने के फ्रेम तक। आप बाजार से रंग, फ्रेम, आकार लाकर बना सकते हैं।अगर बाजार नहीं जा पा रहे हैं तो घर में आसानी से चावल को रंग कर(Chawal Se Rangoli), अगल अगल फूलों से बना सकती(Phoolon se Rangoli) हैं। चलिए जानते हैं रंगोली बनाने से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में-

रंगोली बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान(Important Tips For Making Rangoli)-
सिर्फ डिजाइन के होने से ही रंगोली नहीं बनती, बल्कि कई स्टेप्स को ध्यान में रखकर रंगोली बनायी जाती है। तब जाकर खूबसूरत डिजाइन में रंगोली बनाकर आप वाहवाही बटोर सकते हैं।
- सबसे पहले जगह को सेलेक्ट करें, जहां आपको रंगोली बनानी है।
- फिर उसके मुताबिक रंगोली की डिजाइन सिलेक्ट करें।
- फिर जो डिजाइन आपने सिलेक्ट की है उसे चॉक की मदद से जमीन पर ड्रॉ कर लें।

- रंगोली मटेरियल को इकट्ठा कर लें। जैसे चोकर, चावल, रंग, फूल वगैरह।
- अब बनाई हुई डिजाइन के मुताबिक रंगों को भरें।
- एक पतला कपड़ा भी रखें ताकि रंगोली फैलने पर आप उसे सही कर सकें।
- जलते हुए दीये, पान या आम के पत्तों के साथ आप अपनी रंगोली को डेकोरेट कर सकते हैं।
- आप चाहें तो बाजार से बड़े दिये लाकर फूलों को चारो ओर रखकर भी रंगोली जैसा तैयार कर सकते हैं।