×

Diya Jalane Ka Niyam: मंदिर में दिया जलाने से पहले जान लें सही दिशा, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

Diya Jalane Ka Sahi Niyam: दिया जलाने की सही दिशा होती है। आप सही दिशा में दिया जलाकर खूब पुण्य कमा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 April 2024 4:36 AM GMT
Diya Jalane Ka Sahi Niyam
X

Diya Jalane Ka Sahi Niyam (Photo- Social Media)

Diya Jalane Ka Sahi Niyam: जब भी हम भगवान की पूजा करते हैं, तो दिया जरूर जलाते हैं। कहा जाता है कि दिया जलाकर आरती करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। वैसे तो आप सब रोजाना ही पूजा के समय मंदिरों में दिए जलाते होंगे, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या आप सही डायरेक्शन में दिया जलाते हैं? अब आप यकीनन सोच रहें होंगे ये कैसा सवाल है! क्या दिया जलाने का भी डायरेक्शन होता है? जी हां! ये बात बिलकुल सच है, दिया जलाने की भी सही दिशा होती है। आप सही दिशा में दिया जलाकर खूब पुण्य कमा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

सही दिशा में दिया जलाने से दूर होंगे कष्ट (Diya Jalane Ka Sahi Niyam)

आज हम आपको यहां एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जिसे यदि आपने फॉलो कर लिया तो आपकी जिंदगी की आधी समस्या दूर हो जायेगी। जी हां! बस आपको दिया जलाने की सही दिशा पहचाननी है, उसके बाद आपकी जिंदगी में जो बदलाव होगा, उसे देख आप खुद भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि हम आपको यहां बताने जा रहें हैं कि आप किस दिशा में दिया जलाकर, जीवन में क्या चीज प्राप्त कर सकते हैं। आइए फिर बताते हैं -


पैसे की समस्या के लिए (Money Problem)

यदि आपके घर में पैसों की प्रॉब्लम है, पैसा घर में रुकता नहीं है, या पैसों से रिलेटेड किसी भी समस्या से निपटने के लिए आपको 21 दिन तक नॉर्थ डायरेक्शन में दिए में दो लौंग डालकर जलाना है, इससे पैसों की समस्या दूर हो जाएगी।


घर में शांति के लिए (For Peace)

आपके घरों में शांति नहीं है, छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा, या मार पीट होती रहती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको 21 दिनों तक वेस्ट डायरेक्शन में दो लौंग डालकर दिया जलाना है, बहुत लाभ मिलेगा।


संकट से निपटने के लिए (For Any Critical Problem)

आज के समय में लोगों के ऊपर कोई ना कोई संकट आता रहता है, कभी पर्सनल लाइफ में तो कभी प्रोफेशनल लाइफ में। यदि आप भी किसी तरह के संकट में फंसे हुए हैं तो इसके लिए आपको 21 दिनों तक दिया में दो लौंग डालकर साउथ डायरेक्शन में जलाना है, जल्द ही परेशानी खत्म हो जाएगी।

कार्य पूरा करने के लिए (For Success)

यदि आप लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करना चाह रहें हैं, लेकिन बार-बार अड़चन आ जा रही है, जिसकी वजह से कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है, तो इसके लिए आपको दिया में दो लौंग डालकर ईस्ट डायरेक्शन में जलाना है, 21 दिनों के अंदर आपका कार्य पूरा हो जाएगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story