×

अगर 1 साल के बच्चे को खाने में देते हैं ये चीजें तो जान लीजिए क्या होंगे परिणाम

बच्चों के बेसिक ग्रोथ के लिए जन्म के बाद का पहला साल बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी टाइम में बच्चे का शारीरिक विकास जोरो पर होता है। डॉक्टरों की मानें तो छह महीने तक बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ भी खाने को नहीं देना चाहिए।

suman
Published on: 28 Feb 2020 7:13 AM GMT
अगर 1 साल के बच्चे को खाने में देते हैं ये चीजें तो जान लीजिए क्या होंगे परिणाम
X

लखनऊ : बच्चों के बेसिक ग्रोथ के लिए जन्म के बाद का पहला साल बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी टाइम में बच्चे का शारीरिक विकास जोरों पर होता है। डॉक्टरों की मानें तो छह महीने तक बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ भी खाने को नहीं देना चाहिए। वहीं इसके बाद बच्चों को किसी भी तरह का तरल पदार्थ या ठोस पदार्थ नहीं खिलाने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों की मानें तो बच्चे को जन्म के दो साल तक ज्यादा ठोस पदार्थ चीजें खाने को नहीं देनी चाहिए।

यह पढ़ें.... बेवफा हैं भारत की लड़कियां: लड़कों हो जाओ सावधान

वहीं उन्हें मीठे और खट्टी चीजों से भी दूर रखना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे आपका बच्चा बढ़ने लगता है, उसे कई तरह के फूड आइटम अच्छे लगने लगते हैं। हालांकि उन्हें नए स्वादों से परिचित कराना जरूरी होता है लेकिन कुछ ऐसे फूड्स हैं जो आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं और आपको उन्हें बच्चों को कम से कम एक साल तक नहीं खिलाना चाहिए।

बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें किसी भी प्रकार का शहद (कच्चा, पका हुआ या घर पर पकाया हुआ) एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए हानिकारक है। शहद में बोटालिज्म बीजाणु हो सकते हैं, जो विषाक्त पदार्थों का स्राव करते हैं। बच्चों की आंतें इन विषाक्त पदार्थों से नहीं लड़ सकतीं। ऐसे में इन विषाक्त पदार्थों से उन्हें मांसपेशियों की कमजोरी, पेट की समस्या, कब्ज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

गाय का दूध एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे गाय के दूध में मौजूद एंजाइम और प्रोटीन को पचा नहीं पाते हैं। साथ ही, गाय के दूध में मौजूद कुछ खनिज आपके बच्चे के गुर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे उनके पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है।

अंडा एक साल से कम उम्र के बच्चे को अंडा बिल्कुल नहीं खिलाना चाहिए।ये भविष्य में एलर्जी का कारण बन सकती है। एक से कम उम्र के बच्चे को अंडा उत्पाद से भयानक तरह की एलर्जी हो सकती है।

यह पढ़ें.... बेवफा हैं भारत की लड़कियां: लड़कों हो जाओ सावधान, नहीं तो टूटेगा दिल

खट्टी चीजें एक साल से कम उम्र के बच्चों को खट्टे फल और उनका जूस खिलाने से बचें। ये खाद्य पदार्थ विटामिन सी और एसिड में उच्च होते हैं, जो आपके बच्चे के पेट में गैस और अपच का कारण बन सकते हैं। कई बार ये लिवर से जुड़ी परेशानियों का भी कारण बन सकते हैं।

सीफूड्स एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सीफूड्स भी एलर्जी का कारण बन सकते हैं। बच्चों को मछली खिलाने से पहले भी 10 बार सोच लें। ये उनके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

suman

suman

Next Story