Astro Tips: महिलाएं भूलकर भी मायके से ससुराल में न लाएं ये चीजें

Mayke Se Nahi Laaye Ye Vastuye: क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं, जिसे महिलाओं को अपने मायके से ससुराल कभी नहीं लाना चाहिए, क्योंकि यह शुभ नहीं होता है।

Shivani Tiwari
Published on: 29 May 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 29 May 2024 5:00 AM GMT)
Mayke Se Nahi Laaye Ye Vastuye
X

Mayke Se Nahi Laaye Ye Vastuye (Photo- Social Media)

Mayke Se Nahi Laaye Ye Vastuye: विवाह के बाद औरतों की पूरी जिंदगी बदल जाती है। जिस आंगन में खेल कूदकर बेटियां बड़ी होती हैं, विवाह के बाद वही घर हमेशा के लिए पराया हो जाता है। विवाह के दौरान विदाई के समय हर मां-बाप अपनी बेटी को बहुत सी चीजें देते हैं, यह सिलसिला यही नहीं रुकता है, इसके बाद भी जब भी बेटी मायके आती है, और फिर कुछ दिनों बाद ससुराल जाने के लिए तैयार होती है, तब भी माता-पिता उसके साथ बहुत से चीजें पैक कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं, जिसे महिलाओं को अपने मायके से ससुराल कभी नहीं लाना चाहिए, क्योंकि यह शुभ नहीं होता है। आइए बताते हैं कि वो चीजें कौन सी हैं।

मायके से ससुराल न लाएं ये चीज (Mayke Se Sasural Kabhi Nahi Laaye Ye Vastuye)

विवाहित महिलाएं जब भी मायके से ससुराल जाती हैं, तो माता-पिता अपनी बेटी के लाड प्यार में तोहफे में बहुत सी चीजें देते हैं, ज्यादातर खाने पीने वाली ही चीजें होती हैं, जैसे चावल, आटा, मिठाईयां, नमकीन, पापड़, अचार आदि। लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं, जिन्हें बेटी के ससुराल भेजना अशुभ माना जाता है। उसमें से एक चीज है अचार। जी हां! अचार लगभग सभी महिलाएं अपने मायके से ससुराल लेकर ही जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ होता है। आइए आपको इसकी वजह भी बता देते हैं।


अचार में होता है तीन ग्रहों का प्रभाव (Mayke Se Na Le Aaye Achar)

महिलाओं को अचार कभी भी मायके से ससुराल लेकर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि अचार में तीन ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है। देखिए अचार में तेल होता है, मतलब कि शनि, मसाले भी होते हैं, मतलब कि राहू और मिर्च भी होता है यानी कि मंगल। ये तीनों ग्रह ही जीवन में तूफान लेकर आते हैं, जिसकी वजह से रिश्तों में खट्टास आती है। यदि चाहते हैं कि आपकी बेटी का जीवन सुखी रहे और खुशियों से भरपूर रहे, तो अपनी बेटी के ससुराल अचार भूलकर भी न भेजें।

ये भी चीजें देने से बचें (Beti Ke Sasural Na De Ye Cheeje)

सिर्फ अचार ही नहीं, बल्कि कई और चीजों का नाम भी इस लिस्ट में आता है। जैसे कि कोई भी कांच का सामान, नमक, चाकू, नींबू और गैस चूल्हा। इन सब चीजों को भी बेटी के ससुराल भेजना अशुभ माना गया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story