×

Drinking water after urinating: पेशाब करने के बाद तुरंत पानी पीना होता है खतरनाक

Drinking water after urinating: क्या आपने कभी सोचा है ? कि पेशाब करने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आमतौर पर हम इन बातों को लोग सीरियसली नहीं लेते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 20 May 2022 11:36 AM GMT
Drinking water after urinating
X

Drinking water after urinating

Drinking water after urinating: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्वस्थ और संतुलित भोजन के साथ स्वस्थ आदतों को भी अपनाना बेहद जरुरी होता है। बात भले ही साधारण हो लेकिन आपके स्वास्थ्य को लेकर छोटी से छोटी बात भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। जैसे आपका पानी पीने का तरीका। जी हाँ , आप किस तरह से पानी पीते हैं? और किस तरह से भोजन करते हैं ? उसका सीधा प्रभाव आपकी शरीर पर ही पड़ता है।

कई बार लोग समय की कमी और लापरवाही की वजह से कई ऐसी आदतों को अपना लेते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक सिद्ध होते है। क्या आपने कभी सोचा है ? कि पेशाब करने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आमतौर पर हम इन बातों को लोग सीरियसली नहीं लेते हैं।

लेकिन, आपको यह जानना बेहद आवश्यक है कि पेशाब करने से पहले और पेशाब करने के कितनी देर बाद पानी पीना सेहत के लिए सही माना जाता है? इतना ही नहीं अगर आप पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इसका आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं? इत्यादि। तो आईये आज इस लेख के माध्यम से इन सभी सवालों के जबाव तलाशने की कोशिश करते हैं।

पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत:

आमतौर पर कई लोग रात में अक्सर पेशाब करने के लिए उठते हैं और पेशाब करने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं। रोजाना यह आदत आपके सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बता दें कि अगर आप नियमित रूप से पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना किडनी से जुड़ी समस्याओं को पैदा कर सकता है। आजकल किडनी स्टोन की समस्या बेहद सामान्य हो चुकी है। कई बार इस समस्या के होने का कारण पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीनाे की आदत भी जिम्मेदार हो सकती है।

पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना होता है नुकसानदायक:

गलत खान -पान और अनियमित जीवनशैली से आपके शरीर में कई बीमारियों और समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत भी आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते है। बता दें जब आप पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इसकी वजह से आपको किडनी से जुड़ी कुछ गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। हालांकि कभी-कभार ऐसा करने से आपको कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन जब आप इस आदत को रोजाना दोहराते हैं तो आपको किडनी से जुड़ी समस्यायें हो सकती है। गौरतलब है कि दरअसल जब आप पेशाब करते हैं तो आपकी यूरिन की थैली खाली हो जाती है लेकिन इसमें कुछ ऐसे अवयव रह जाते हैं जो मूत्र मार्ग से बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में उसके तुरंत बाद पानी पी लेने से ये अवयव थैली में मौजूद पानी में घुल नहीं पाते हैं जो किडनी स्टोन बनने का कारण बन जाता है।

पेशाब करने के कितनी देर बाद पानी पीना होता है सेफ ?

पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको यूरिन इन्फेक्शन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादातर लोग रात में सोकर उठने के बाद पेशाब करके तुरंत पानी पी लेते हैं। अगर आप ऐसा रोज़ाना करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि इससे आपको पेशाब से जुड़ी कई समस्याओं के साथ किडनी स्टोन बनने की प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पेशाब करने से पहले पानी पीने में कोई समस्या नहीं होती है। बता दें कि पेशाब करने के बाद लगभग 10 से 15 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेशाब और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

पानी पीने का क्या है सही तरीका:

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मानव शरीर लगभग 70 प्रतिशत पानी से ही बना है। जल ही इंसान का सच्चा जीवन है। बस इसे सही समय और सही तरीके के साथ पीना चाहिए। इसके लिए कुछ जरुरी बातों का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है।

- सुबह सोकर उठने के बाद बिना कुल्ला किये भरपूर मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

- भले ही सुबह सोकर उठने के बाद आपको पेशाब आ रही हो बावजूद उसके आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

- सुबह पानी पीने के बाद पेशाब करने से से आपके शरीर में मौजूद सम्पूर्ण विषाक्त पदार्थों को मूत्र मार्ग से बाहर निकाल जाते है।

- पेशाब करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पेशाब करते समय बहुत ज्यादा जोर लगाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।


Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story