Dussehra 2023: दशहरे पर इन चीज़ों की खरीदारी करना होता है बेहद शुभ, जानिए क्या चीज़ घर लाने से मिलता है लाभ

Dussehra 2023: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अगर आप दशहरे के दिन इन चीज़ों की खरीदारी करते हैं तो ये आपके लिए काफी शुभ होता है और माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 24 Oct 2023 1:38 AM GMT
Dussehra 2023
X

Dussehra 2023 (Image Credit-Social Media)

Dussehra 2023: नवरात्रि के दसवें दिन को दशहरा मनाया जाता है जो आज है। इस दिन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कुछ चीज़ों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं ऐसा करने से माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और सुख समृद्धि लेकर आतीं हैं। आइये जानते हैं दशहरे पर किन चीज़ों की खरीदारी करना होता है बेहद शुभ

दशहरे पर इन चीज़ों की खरीदारी ज़रूर करें

भारत देश त्योहारों का देश है, यहाँ हर दिन एक त्यौहार होता है। अभी पूरे देश ने बड़ी धूम धाम के साथ नवरात्रि का नौ दिनों का पर्व मनाया और अब दशहरा की धूम से पूरा देश जगमगा उठा है। इस दिन ही भगवान् राम ने लंकापति रावण का वध किया था और दुनिया को ये सन्देश दिया था कि असत्य पर सदा सत्य की विजय ही होती है। साथ ही इस त्यौहार को अपने अंदर की बुराईयों का अंत करने के लिए आज भी सभी रावण को बुराई के प्रतीक के रूप में जलाया जाता है साथ में उसके भाई कुम्भकरण और बेटे मेघनाद का पुतला भी फूका जाता है।

इसी दिन देवी दुर्गा ने 9 रातों और 10 दिन के भयंकर संग्राम के बाद महिषासुर का अंत किया था। इन दोनों मान्यताओं के साथ हिन्दू इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मानते हैं। लेकिन वहीँ आप इस दिन कई चीज़ो की खरीदारी भी कर सकते हैं जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

कहते हैं कि दशहरा एक अबूझ मुहूर्त है जिसका अर्थ होता है कि इस दिन आप कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे भी कर सकते हैं। इसके अलावा आज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके नए कपडे पहने। ऐसी मान्यता है कि दशहरे के दिन अगर आप नया कपडा पहनते हैं तो निश्चित रूप से आपको पूरे साल में दस कपडे मिलते हैं। नए कपडे पहनकर आप भगवान् की पूजा करें। उनके पीले फूल अर्पित करें और भोग लगाएं।

इसके साथ ही कुछ और चीज़ों की खरीदरी भी इस दिन शुभ बताई गयी है जैसे जमीन-जायदाद की खरीदारी, सोने के आभूषण, कार, मोटर साइकिल और किसी भी चीज़ को खरीदना इस दिन शुभता लेकर आता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story