Happy Dussehra 2024 Wishes: बुराई पर अच्छी की जीत के पर्व दशहरा पर अपने प्रियजनों को भेजिए शुभकामना सन्देश

Dussehra Shubhkamna Sandesh: आज दशहरे का पर्व है जिसे सभी बेहद धूम धाम से मानते हैं और रावण का दहन करते हैं ऐसे में इस दिन आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामना सन्देश भेज सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Oct 2024 3:33 AM GMT
Dussehra Shubhkamna Sandesh
X

Dussehra Shubhkamna Sandesh

Dussehra 2024 Wishes: आज विजयादशमी या दशहरे का पर्व है ऐसे में आज के दिन जगह जगह पर रावण दहन किया जाता है। जिसे लोग देखने जाते हैं। ये पर्व होता है बुराई पर अच्छी की जीत का ऐसे में अपने प्रियजनों को आप भी इस दिन की शुभकामनायें भेज सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं दशहरा की शुभकामना संदेशों पर।

दशहरा शुभकामना संदेश (Dussehra Shubhkamna Sandesh)

अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुरे पर अच्छे की जय जयकार

यही है दशहरा का त्योहार

सच्चाई की जीत, बुराई की हार

आपके लिए बहुत खुशियों से भर जाए

दशहरे का यह त्यौहार

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को,

दुनिया भर की सारी खुशियां।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत,

गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत

दशहरा की शुभकामनाएं

बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

दशहरे पर जरूरी है अपने अंदर के रावण का अंत

सही मायने में दशहरे का है आपसे यही संबंध

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,

हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी.

शुभ दशहरा

किसी भी मौके पर ना आए दुख

दशहरे के मौके पर आपको और आपके परिवार को मिले अपार सुख

दशहरे के इस पावन अवसर पर मेरे मन की है यही कामना

आपको हमेशा मिले खुशियां और कभी ना हो दुख से सामना


भीतर के रावण को

जो आग खुद लगाएंगे,

सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,

प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

दशहरे का ये पावन त्योहार

घर में लाए आपके खुशियां अपार

श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार

ऐसी शुभकामनाएं हमारी करो स्वीकार।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

अधर्म पर धर्म की विजय

असत्य पर सत्य की विजय

बुराई पर अच्छाई की विजय

पाप पर पुण्य की विजय

अत्याचार पर सदाचार की विजय

क्रोध पर दया, क्षमा की विजय

और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

दशहरा लाता है उम्मीद की आस

रावण की तरह आपके दुख का होगा नाश

इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

अब की दशहरा

मेरे भाई बस इतना तू काम कर

बैठा है जो मन में तेरे

उस रावण का सर्वनाश कर।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story