Dussehra Wishes 2023: दशहरा पर भेजिए अपने करीबियों को शुभकामाएं और बनाइये उनके दिन को ख़ास

Dussehra Wishes 2023: दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, भारत में हिन्दुओं के सबसे मुख्य त्योहारों में से एक है। ऐसे में आप उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई सन्देश भेजिए।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Oct 2023 3:30 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2023 3:31 AM GMT)
Dussehra Wishes 2023
X

Dussehra Wishes 2023 (Image Credit-Social Media)

Dussehra Wishes 2023: दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, भारत में हिन्दुओं के सबसे मुख्य त्योहारों में से एक है। ये बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और राक्षस राजा रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक भी है। ये शुभ दिन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि परिवार के सभी सदस्यों के एक साथ आने और दोस्तों के साथ इसे मनाने का दिन है। ऐसे में आप उन्हें इस दिन की शुभकामनाएँ और बधाई सन्देश भी भेज सकते हैं। यहाँ हम आपके लिए कुछ दशहरा शुभ सन्देश लेकर आये हैं।

दशहरा शुभकामना सन्देश

1-बुराई का होता है विनाश

दशहरा लाता है उम्मीद की आस

रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश

इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!

2-सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे

भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे

दशहरा की बधाई!


3-विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम

दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

4-आपके जीवन में हो खुशियों का बसेरा

तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा!

दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!

5-हो आपकी लाइफ खुशियों का मेला,

कभी न आए कोई झमेला।

सदा सुखी रहे आपका बसेरा,

दशहरा की बधाई!!

6-जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को,

दुनिया भर की सारी खुशियां

दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!

7-चांद की चांदनी शरद की बहार

फूलों की खुशबू अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको

विजयदशमी का त्यौहार!

8-शान्ति अमन के इस देश में

बुराई को मिटाना होगा

आतंकी रावण का दहन करने

आज फिर भाईचारा बनाना होगा!

9-आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए

दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए

दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको

हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए

हैप्पी विजयादशमी!

10-भगवान राम आपको दशहरे के इस शुभ दिन

सफलता का आशीर्वाद दें।

और करें आपके सपनों को पूरा।

आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!


11-भगवान राम की तरह

आप सफलता की राह पर चलते रहें,

आप जीवन के हर चरण में जीत हासिल करे।

हैप्पी विजयादशमी।

12-रावण के पुतले के साथ,

अपनी सारी चिंताओं को भी जला दो।

खुश रहें और दूसरों को खुश करें।

हैप्पी दशहरा!

13-कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया

प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया

हरदम धन धान्य रहे आपका अंगना

विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना

आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

14-होती जीत सत्य की और असत्य की हार,

यही संदेश देता है दशहरा का त्यौहार!

शुभ दशहरा!

15-रावण जलाओ, बुराई को आग लगाओ,

अच्छाई को अपनाओ, खुशियां मनाओ

शुभ दशहरा!

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story