Dussehra Wishes 2023: दशहरा पर भेंजें सभी को शुभकामना सन्देश, भगवान् राम का पाएं आशीर्वाद

Dussehra Wishes 2023: दशहरा दिन है बुराई पर अच्छाई की जीत का तो आप भी अपने अंदर की एक बुराई का अंत करीये और भेजिए सभी को दशहरा की शुभकामना सन्देश।

Shweta Srivastava
Published on: 24 Oct 2023 1:41 AM GMT
Dussehra Wishes 2023
X

Dussehra Wishes 2023 (Image Credit-Social Media)

Dussehra Wishes 2023: दशहरा , जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है। ये त्योहार दिवाली की तरह ही भारत में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। ये पर्व नवरात्रि के समापन का अनुसरण करता है। आम तौर पर, दशहरा सितंबर या अक्टूबर में होता है। इस साल दशहरा 24 अक्टूबर 2023 यानी आज है। इस बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को मनाते हुए आप अपने प्रियजनों को शुभकामना सन्देश भेज सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ख़ास हैप्पी दशहरा 2023 शुभकामनाओं मैसेजस लेकर आये हैं।

दशहरा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ

दशहरा पूरे भारत में अत्यधिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसका महत्व अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होता है, लेकिन मूल संदेश एक समान रहता है - बुराई पर अच्छाई की जीत। दशहरा परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का समय है। ये आपके प्रियजनों को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजने का भी एक अवसर है। यहां 2023 के लिए दशहरा की कुछ हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।




1.दशहरा का यह पावन त्यौहार, जीवन में लाए खुशियां अपार,

श्री राम जी करें आपके घर सुख की बरसात, शुभ कामना हमारी करें स्वीकार,

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं


2. मां काली का प्रचंड रूप, दुर्गा की शेर-सवारी,

रावण का अंत महिषासुर का वध,यही है दशहरा की कहानी,

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!




3.बुराई पर अच्छाई की जीत! दशहरा लाता है एक उम्मीद,

रावण की तरह हमारे दुखों का अंत हो,

एक नई शुरुआत हो एक नए सवेरे के साथ शुभ दशहरा!!

4. राक्षस पे पुण्य की जीत,राम की सीता से असीमित प्रीत,

ये तो एक कारण भर ही था,हो विजय सत्य की सदैव यही है रीत।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।




5.ह्रदय से रावण जैसी बुराई का नाश हो, और प्रभु श्रीराम का वहां पर वास हो,

जय श्रीराम – दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।


6.रावण के संहार पर दशहरा,

अयोध्या वापसी पर मनाते दिवाली है,

दुनिया सारे गुण उनके गाती,

मेरे श्री राम की हर बात निराली है।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

7.कभी भी दुख का आप पर पड़े ना साया,

राम जी के नाम का ऐसा असर है छाया।

हर पल धन धन्य आए आपके अंगना,

है वियजदशमी पर मेरी यही मनोकामना।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।



8. रावण जलाओ, बुराई को आग लगाओ,

अच्छाई को अपनाओ, खुशियां मनाओ,

मुबारक हो आपको दशहरा का त्योहार।

9.आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां यह दशहरा आपको,

कि खुशी भी आपके मुस्कुराहट की दीवानी हो जाएं।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।





10.अधर्म पर धर्म की जीत,

अन्याय पर न्याय की विजय,

बुरे पर अच्छे की जय-जयकार,

यही है दशहरा का त्योहार।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story