Mango Sweet: बस 3 इंग्रीडिएंट से बनाएं ये वर्ल्ड फेमस बंगाली स्वीट, खाकर कहेंगे वाह...

Bengal Famous Sweets: बंगाल की कई डिश काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। खासकर वहां की मिठाईयां तो वर्ल्ड फेमस हैं। आज हम आपके साथ बंगाल की एक स्वीट डिश की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 10 July 2024 8:04 AM GMT
Mango Sweet: बस 3 इंग्रीडिएंट से बनाएं ये वर्ल्ड फेमस बंगाली स्वीट, खाकर कहेंगे वाह...
X

Mango Sweet (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aam Doi Recipe In Hindi: आपने कई सारी फेमस बंगाली मिठाइयां (Bengali Sweets) खाई होंगी। रसगुल्ला, संदेश, पायस, चमचम, सरभाजा ये कुछ बंगाल के फेमस स्वीट्स (Bengal Famous Sweets) हैं। इसके अलावा बंगाल की एक और ऐसी डिश है, जिसे खूब ज्यादा पंसद किया जाता है, जिसका नाम है आम दोई (Aam Doi)। ये बेहद क्रीमी और स्वादिष्ट होता है। इस डिश की खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। तो आज हम आपको आम दोई बनाने की विधि (Aam Doi Banane Ki Vidhi) बताने जा रहे हैं, जिसकी रेसिपी शेफ नेहा शाह (Chef Neha Shah) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। नेहा मास्टरशेफ इंडिया सीजन 4 का हिस्सा थीं। आइए जानते हैं स्वाद में लाजवाब आम दोई की आसान रेसिपी (Mango Doi Easy Recipe In Hindi)।

आम दोई घर पर कैसे बनाएं (How To Make Mango Doi At Home)?

सामाग्री (Ingredients)

इस बनाने के लिए आपको चाहिए एक लीटर फुल फैट मिल्क, 2 से 3 टेबलस्पून जामन यानी दही और एक मिडियम साइज मैंगो।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विधि (Recipe In Hindi)

1- इसे बनाने की विधि बहुत आसान है। सबसे पहले एक पैन में दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रख दीजिए।

2- दूध में थोड़ी सी चीनी डालकर इसे 8 से 10 मिनट तक पकाएंगे, ताकि ये थोड़ा सा गाढ़ा हो जाए। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे।

3- अब मैंगो की प्यूरी तैयार करनी है। जिसके लिए आम के पल्प को थोड़ी सी क्रीम के साथ ब्लेंड करना है।

4- फिर इस आम की प्यूरी को दूध में डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। ध्यान रहे कि दूध बहुत गर्म नहीं होना चाहिए।

5- इसके बाद मिट्टी के एक बर्तन में अंदर की ओर थोड़ी दही लगा लें और थोड़ी सी दही को आम वाले दूध के मिक्सचर में भी मिला दें।

6- अब मिट्टी वाले बर्तन में इसे डालकर बर्तन को अच्छे से कवर करें और 5 से 7 घंटे के लिए इसे सेट होने के लिए रख दें।

7- जब ये सेट हो जाए तो दही को फ्रिज में करीब 2 घंटे के लिए रखें, ताकि ये ठंडा हो जाए।

8- बस मैंगो दोई बनकर तैयार है। इसे फ्रेश मैंगो के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Shreya

Shreya

Next Story