×

आखिर क्या है ऐसा ITALIAN खाने में जो 100 साल जीते हैं वहां के लोग

Newstrack
Published on: 27 Jan 2016 1:05 PM GMT
आखिर क्या है ऐसा ITALIAN खाने में जो 100 साल जीते हैं वहां के लोग
X

लखनऊ: ज़िन्दगी खुशनुमा हो या नीरस इसे हर कोई जीना चाहता है। मरना कोई नहीं चाहता क्योंकि मृत्यु से सभी को डर लगता है। उम्र लंबी हो ऐसी इच्छा सबकी होती है, पर ये किसी के बस में नहीं होता। हम आपको कुछ ऐसी जानकारियां देंगे जिससे आप सौ साल से भी ज्यादा जिन्दगी जी सकते हैं।

आपको पता है कि इटली के लोगों की आयु सबसे ज्यादा होती है क्योंकि वहां के लोग स्वस्थ्य रहने के लिये फल,हरी सब्जी,मछली और अंडे का इस्तेमाल करते हैं। इटली 65 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों के सर्वाधिक आबादी वाला यूरोपीय देश है।

इटली की सबसे उम्रदराज महिला

यही है इटली की सबसे उम्रदराज महिला एम्मा मोरानो। यही है इटली की सबसे उम्रदराज महिला एम्मा मोरानो।

एम्मा मोरानो इटली की सबसे उम्रदराज महिला हैं। उनकी उम्र 116 साल है।

मोरानो यूरोप की भी सबसे उम्रदराज महिला हैं।

इटली की आबादी तकरीबन 6 करोड़ है जिसमें 24 लोगों की उम्र 110 साल से ज्यादा है।

मोरानो का जन्म 29 नवम्बर 1899 को हुआ था उनके रोज के खाने में अंडे जरुर होते हैं।

इसके अलावा वे संगीत सुनना और गाने गाना पसंद करती हैं।

वे हर रोज वह एक ही समय पर सो जाती हैं।

लंबी आयु के लिए जरूरी हैं ये बातें

ज्यादा लंबा जीवन जीने के लिए खानपान के अलावा और भी कई कारण होते हैं।

बच्चों का नियमित टीकाकरण बहुत जरूरी होता है।

वातावरण स्वच्छ और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हालत में हों।

खाने में फल,सब्जी,मछली ,अंडे का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो।

इनसे मिलने वाले तत्व आयु बढ़ाने वाले होते हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story