×

Food for Summers: गर्मी से हैं परेशान तो खाएं ये सुपर फूड और खुद को रखें कूल

Food for Summers: गर्मियों में ऐसा आहार अपनी डाइट में शामिल करें जो स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ शरीर को ठंडक भी देती हो।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 23 April 2022 6:02 AM GMT
Food for Summers
X

गर्मियों में रखें सेहत का ख्याल (फोटो-सोशल मीडिया)

Food for Summers: गर्मियों का मौसम अपने चरम पर चल रहा है। लगातार बढ़ता पारा गाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ऐसे में शरीर को अंदर से सुपर कूल रखने के लिए गर्मी की तोड़ वाले सुपर फ़ूड खाना अतिआवश्यक है। अन्यथा भीषण गर्मी के चलते बीमार भी पड़ने का डर बना रहता हैं। बता दें की गर्मी के मौसम जितना बहरी रूप से खुद को ठंडी जगह में रखने की जरुरत होती है। उतना ही शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करना भी जरुरी होता है। इसके लिए जरुरी है कि गर्मी के मौसम में आप अपने खान- पान का अच्छे से ध्यान रखें।

ऐसा आहार अपनी डाइट में शामिल करें जो स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ शरीर को ठंडक भी देती हो। इस मौसम में मसालेदार और हैवी खाना खाने से आपको फूड पोइजनिंग, उल्टी-दस्त जैसी शिकायत भी हो सकती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सुपर डिश लेकर आएं है जो गर्मी में आपको सुपर कूल रखने के साथ हाइड्रेट भी रखेगी।

गर्मियों में रखें सेहत का ख्याल

-तरबूज का जूस जी हां मीठा और रसीला तरबूज का सेवन आपके शरीर के तापमान को काम करने में बेहद मददगार होता है। तरबूज में मौजूद पोषक तत्व आपको गर्मी में भी सुपर कूल रखने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप तरबूज के जूस में काली मिर्च और काला नमक मिलाकर पीने से स्वाद के साथ ही सेहत का भी खज़ाना मिलेगा। तरबूज

- इसके अलावा आप खरबूज, संतरा और किसी भी मौसमी फलों के जूस का सेवन कर खुद को गर्मी में भी सुपर फिट रख सकते हैं। सभी की मिक्स चिल्ड सूप भी बना सकते हैं।

- सोल कढ़ी का सेवन आपके पाचन तंत्र को ठंडा रखता है। बता दें कि सोल कढ़ी कोकम या आमसोल और नारियल के दूध से बनाई जाती है। यह एक नेचुरल पाचक है जो एसिडिटी के लिए बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है।

- हरी सब्जियों में से लौकी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पानी की प्रचुर मात्रा होती है। गर्मी में इसके जूस या सब्जी का सेवन शरीर को अंदरूनी रूप से मजबूती प्रदान करने के साथ ठंडक भी देता है।

- दही, कच्चा आम, बेसन और गुड़ से बनी खट्टी-मीठी करी स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देती है।

- कढ़ी जो कि दही और बेसन से बनती है , इसका सेवन भी इस मौसम लाभदायक होता है।

- गर्मी के दिनों में मिलने वाले सभी रसीले फलों का सलाद भी एक बढ़िया ऑप्शन होता है। आप चाहे तो फ्रूट कस्टर्ड या फ्रूट चाट बना कर भी खा सकते हैं।

- गर्मी के दिनों में कच्चे आम के कैरी की लौंजी का भी सेवन कर शरीर को ठंडा रख सकते हैं।

- शरीर को हाइड्रेट करने के लिए हमेशा नेचुरल और हेल्दी चीज़ों का ही सेवन करना उचित होता है। आम पन्ना और नींबू पानी इस मौसम के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story