×

सावधान! फल खाते समय ये 5 गलतियां करती हैं आंतों को खराब! जानिए सेवन का सही तरीका और समय

Eating Fruits Alert: फल सिर्फ सुबह ही नहीं खाना चाहिए, शाम को भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। आयुर्वेद और आंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. डिंपल जांगड़ा आपको बताएंगी कि फल खाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Feb 2023 9:50 AM GMT
Fruits Health Benefits
X

Fruits Health Benefits (Image credit: social media)

Eating Fruits Alert: खाने के ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका अगर गलत तरीके से सेवन किया जाए, तो वे स्वास्थ्य के लिए घातक हो जाती है। अब फलों की ही बात कर लें, तो फल खाने से शरीर को तंदरूस्ती और ताकत मिलती है लेकिन यही फल खाते समय कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो बीमारी का रूप धारण कर लेती है। जिससे शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ने की बजाय बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। आइए आपको फलों को खाते समय होने वाली गलतियों के बारे में बताते हैं।

फल का सेवन करने से शरीर को कई तरह के पौष्टिक आहार, पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन जिस समय भी आप फल खाते हैं उन फलों की पाचन क्रिया होने में लगभग एक घंटे का समय लग जाता है। क्योंकि ज्यादा और हैवी खाना खाने के बाद फल खाने से पेट में खाना (अनाज, दानें, सब्जियां, मांस) बिना पचे हुए ही छोटी आंत में चला जाता है। जैसे ही खाना छोटी आंत में जाने लगता है उससे अपच, गैस और सूजन की परेशानी होने लगती है।

इस परेशान से बचने के लिए फल खाने और खाना खाने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल रखें। आप पहले फल खाईए या पहले खाना, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है बस समय अंतराल को बनाए रखिए। ये प्रक्रिया आपको सिर्फ रात में ही नहीं, बल्कि हर समय अपनानी है।

रात के समय खाना न खाकर फल खाने चाहिए?

आपको बता दें, कि फलों में फ्यूमरिक एसिड, टार्टरिक एसिड, ऑक्सैलिक एसिड, क्रिटिकल एसिड, मैलिक एसिड और माइक्रोबियल एंजाइम एक्टिव अम्ल होते हैं। जोकि मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में हस्तक्षेप करता है। जो नींद आने के लिए जरूरी होता है।

इस वजह से सूर्यास्त होने के बाद फल नहीं खाने चाहिए।

फलों का सेवन करने के लिए सबसे अच्छा समय शाम 4 बजे के आसपास होता है।

इस तरह से फल एकसाथ नहीं खाने चाहिए

खट्टे फलों का सेवन: सेब, जामुन, चेरी और नाशपाती

मीठे फलों का एकसाथ सेवन: पपीता, आम, केला, आड़ू और एवोकाडो

खट्टे फलों का सेवन: संतरा, नींबू, कीनू और अंगूर

इसलिए खाना खाते समय नहीं खाएं फल

फलों के खाने के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह के समय फल खाना अच्छा होता है। क्योंकि इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व बेहतर क्षमता प्रदान करते हैं। फल फाइबर से भरे होते हैं। लेकिन अगर खाने के साथ फलों का सेवन किया जाए तो फलों के यही पोषक तत्व भरपूर मात्रा में नहीं मिल पाते हैं।

हर दिन एक फल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story