Eye Strain Ke Upay: आंखों के तनाव की हो जाएगी छुट्टी, अगर आजमा लिए ये आसान घरेलू उपाय

Eye Strain Se Bachne Ke Upay: आंखों में तनाव एक आम समस्या है, जो लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों को हो सकती है। आइए जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Sep 2024 7:04 AM GMT
Eye Strain Ke Upay: आंखों के तनाव की हो जाएगी छुट्टी, अगर आजमा लिए ये आसान घरेलू उपाय
X

Eye Strain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Eye Strain Home Remedies In Hindi: आज के समय में बड़ों से लेकर बच्चों तक की स्क्रीन टाइमिंग (Screen Timing) काफी ज्यादा बढ़ गई है। घंटों तक लोग मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के सामने वक्त बिताते हैं, जिसका असर आंखों पर देखने को मिलता है। इस आदत की वजह से आंखों में तनाव, दर्द, जलन और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आंख की मांसपेशियों में थकान के कारण आंखों में तनाव (Ankhon Mein Tanav) होता है। एक बार अगर आई स्ट्रेन (Eye Strain) होने लगे तो स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने में भी दिक्कत होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि इस समस्या से निजात पाने पर ध्यान दिया जाए।

आप आंखों की इस समस्या से घरेलू उपाय (Eye Strain Home Remedies) की मदद से भी निजात पा सकते हैं। ऐसी कई होम रेमिडीज हैं जो आंखों के तनाव और थकान को कम करने का काम करती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही नुस्खे लेकर आए हैं। आइए जानते हैं किस तरह आंखों के तनाव से छुटकारा (Ankhon Ke Tanav Se Chhutkara Kaise Payen) पा सकते हैं।

आंखों के तनाव के लिए घरेलू उपाय (Aankhon Ke Tanav Ke Gharelu Upay In Hindi)

आंखों में तनाव एक आम समस्या है, जो लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों को होती है। यह समस्या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से जुड़ाव के साथ और भी बढ़ रही है। आंखों पर तनाव पड़ने से न केवल आंखों में बल्कि सिर में भी दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप आई स्ट्रेन से निजात पा सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- 20-20-20 नियम का करें पालन

डिजिटल आई स्ट्रेन को कम करने के लिए आप 20-20-20 नियम का पालन कर सकते हैं। इस नियम के मुताबिक, हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लेकर अपने से 20 फीट की दूरी पर कोई वस्तु/चीज को देखना होता है। यह आदत आपकी आंखों को आराम देती है।

2- स्क्रीन लाइट को करें एडजस्ट

स्क्रीन की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा कम या ज्यादा होने पर भी आंखों पर तनाव पड़ता है। लगातार बहुत कम या फिर बहुत अधिक रोशनी में काम करने से आंखों में दर्द हो सकता है। ऐसे में आप अपने लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल के ब्राइटनेस को हमेशा सही तरीके से एडजस्ट करके रखें।

3- आंखों की सिंकाई

आई स्ट्रेन को कम करने के लिए आप आंखों की सिंकाई भी कर सकते हैं। काम से ब्रेक लेकर या फिर काम खत्म होने के बाद कुछ देर के लिए ठंडे पानी/गुलाब जल में कॉटन पैड को भिगोकर आंखों की सिंकाई करनी चाहिए। आप अपनी आंखों के ऊपर रूई को रखकर 10-15 मिनट के लिए लेट जाएं। इससे भी आंखों की थकावट दूर होती है और रिफ्रेश फील होता है। गुलाब जल और ठंडे पानी के अलावा आप खीरा, आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4- पानी के मारें छींटे

आंखों की थकान को दूर करने के लिए आप पानी के छींटे भी मार सकते हैं। इससे आंखों को फ्रेश फील होता है और थकान भी कम होती है।

5- पामिंग एक्सरसाइज

आंखों की थकान, तनाव कम करने और रोशनी बढ़ाने के लिए पामिंग एक्सरसाइज को बेस्ट माना जाता है। इसके लिए अपने हाथों की दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और फिर जब ये थोड़ी गर्म हो जाएं तो इन्हें आंखों पर कुछ सेकंड के लिए रखें। ऐसा 5 से 7 बार करें। इससे आंखें काफी रिलैक्स हो जाती हैं।

6- पलकों को झपकाएं

लगातार लैपटॉप पर काम करते-करते अगर आंखों में स्ट्रेन होने लगे तो पलकों को लगातार झपकाने से आपको राहत मिलेगी। इसके लिए पहले अपनी आंखों को 2 सेकंड के लिए बंद करें और फिर खोलें। इसके बाद कम से कम पांच सेकंड के लिए पलकें लगातार झपकाएं। ऐसा 5 से 7 बार करना है।

7- आंखों को गोल-गोल घुमाएं

लैपटॉप पर लगातार काम करने या फोन देखने से आंखों में थकान होने लगती है। इससे आंखों पर तनाव भी काफी बढ़ता है। ऐसे में आप ये रेमिडी भी अपना सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी आंखों को गोल-गोल घुमाना है। 5 बार क्लॉकवाइज और फिर 5 ही बार एंटी-क्लॉकवाइज आंखें घुमाते रहें। ऐसा दिन में दो बार करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों और सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story