×

रूखी त्वचा और झुर्रियों से छुटकारा दिलाए हाइड्रेटिंग फेस मास्क

seema
Published on: 21 Dec 2018 11:42 AM GMT
रूखी त्वचा और झुर्रियों से छुटकारा दिलाए हाइड्रेटिंग फेस मास्क
X
रूखी त्वचा और झुर्रियों से छुटकारा दिलाए हाइड्रेटिंग फेस मास्क

नई दिल्ली : कई बार स्किन नमी की कमी के कारण रूखी हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा पर झुर्रियों की समस्या हो जाती है। झुर्रियों के कारण आप उम्र से ज्यादा बड़ी लगती हैं इसलिए इससे छुटकारा पाना जरूरी है। त्वचा को मुलायम और रिंकल-फ्री बनाने के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क अच्छा विकल्प है। इसमें नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए यह संक्रमणों से भी बचाता है। खूबसूरत त्वचा के लिए आपको कुछ बातों का खयाल रखना बहुत जरूरी है। चेहरे को बार-बार न धोएं, इससे त्वचा रूखी हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा में खुजली या जलन जैसी परेशानी हो सकती है। अगर त्वचा ऑयली है तो ऑयल-फ्री, फ्रूट या हर्बल फेस वॉश का इस्तेमाल करें। मुंह धोने के लिए माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें।

ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल और खीरा बहुत फायदेमंद है। ये दोनों चीजें नैचुरल तरीके से त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद है और ये कील, मुंहासे और झुर्रियों के खत्म करता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे झुर्रियां कम हो जाती हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस चाहिए। सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल और खीरे के रस को अच्छी तरह मिलाएं। इस फेस मास्क को आधे घंटे तक लगाए रखें। मास्क के सूख जाने पर चेहरा धो दें। तौलिया से हलके हाथों से चेहरा पोछें। आखिर में हथेली पर एक ड्रॉप मॉइश्चराइजर पूरे चेहरे पर लगाएं।

यह भी पढ़ें : क्रिसमस पर घर में बनाए केक,जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें : दाढ़ी रखने का है शौक,इस चीज से है परेशान तो आज ही करें निदान

अगर त्वचा ऑयली है तो इसे दूर करने के लिए एवॉकाडो और अंडे का सफेद भाग लाभकारी है। ऑयली स्किन वालों को त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर ऑयली स्किन के कारण कील-मुंहासे और रंग गहरा होने की समस्या आम है। इसके अलावा कुछ लोगों को ऑयली स्किन की वजह से पसीना बहुत आता है।

इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप एवोकैडो और अंडे के सफेद भाग से बना ये खास मास्क ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 टीस्पून मैश किया हुआ एवॉकाडो, एक अंडे का सफेद हिस्सा और 1 नींबू का रस चाहिए। एवॉकाडो, अंडे का सफेद हिस्सा और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं। चेहरे को एक बार पानी से धोकर इसे चेहरे पर लगाएं।इस मास्क को 25 मिनट लगा रहने के बाद सादे पानी से धो दें।

विटमिन-ई से भरपूर अंगूर का हाइड्रेटेड फेस मास्क स्किन सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है, जिससे डेड स्किन साफ हो जाती है। डेड स्किन के कारण आपके त्वचा की प्राकृतिक रंगत खो जाती है और रंग गहरा नजर आता है। अंगूर में मौजूद कई एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

इस मास्क को बनाने के लिए आपको 12-15 अंगूर और 2 टेबलस्पून आटा चाहिए। अंगूर का पेस्ट बना कर इसमें 1 चम्मच आटा और पानी मिला लें और पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं फिर सादे पानी से धो लें।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story