×

Facial Hair Tips: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस घरेलू नुस्खे से फेशियल हेयर हो जाएंगे गायब

Facial Hair Removal Mask: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का फेशियल हेयर रिमूवल उबटन काफी पसंद किया गया था। इसकी मदद से आप भी फेशियल हेयर से छुटकारा पा सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 28 Jun 2024 8:02 AM GMT
Facial Hair Tips: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस घरेलू नुस्खे से फेशियल हेयर हो जाएंगे गायब
X

प्रियंका चोपड़ा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Chopra Beauty Hacks: चेहरे से अनचाहे फेशियल हेयर (Facial Hair) हटाने के कई तरीके हैं, जैसे कि वैक्सिंग, शेविंग, ब्लीचिंग और थ्रेडिंग। लेकिन आप अपने फेशियल हेयर से घरेलू नुस्खे से भी छुटकारा (Facial Hair Removal At Home) पा सकते हैं। होम रेमेडीज (Home Remedies) की सबसे खास बात ये है कि ये स्किन को लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन इसके कोई साइड इफेक्ट्स (Side Effects) नहीं होते हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ समय पहले फेशियल हेयर से छुटकारा पाने के लिए एक घरेलू उपाय (Priyanka Chopra Facial Hair Removal Mask) शेयर किया था। इस उबटन को वह खुद भी इस्तेमाल करती हैं। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

प्रियंका लगाती हैं ये स्पेशल उबटन (Priyanka Chopra Ubtan)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेहद खूबसूरत हैं। उनकी डस्की स्किन बेहद ग्लोइंग, फ्लॉलेस लगती है। पीसी अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खे ट्राई करती रहती हैं और इसे अपने फैंस संग भी शेयर करती हैं। फेशियल हेयर रिमूवल (Facial Hair Removal) के लिए वह अपनी मां का बताया हुआ उबटन लगाती हैं। इस उबटन की मदद से न केवल चेहरे से फेशियल हेयर बल्कि डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) को भी हटाया जा सकता है। साथ ही इससे चेहरा क्लीन और ग्लोइंग लगता है।

फेशियल हेयर के लिए होममेड उबटन (Facial Hair Removal Ubtan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस होममेड उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए गेहूं का आटा, हल्दी, दही, गुलाब जल और नींबू का रस।

1- इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दो बड़ा चम्मच आटा (Whole Wheat Flour) लें।

2- फिर आटे में चुटकी भर हल्दी, थोड़ा सा नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच फुल क्रीम दही और थोड़ा सा गुलाब जल एड करें।

3- इन सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें।

4- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे आप चेहरे के अलावा हाथों और पैरों पर भी लगा सकते हैं।

5- 15-20 मिनट बाद जब उबटन सूखने लगे तो सर्कुलेशन मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें।

6- इससे चेहरे पर मौजूद रोएं धीरे-धीरे निकल सकते हैं।

7- इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

नोट- इस उबटन को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story