Famous Female Police Officers: जानें देश की 5 धाकड़ महिला पुलिस ऑफिसर के बारे में, बड़े-बड़े अपराधियों से ले चुकी हैं लोहा

Popular Female IPS Police Officers: देश में तेज-तर्रार भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के तौर पर कई महिलाएं अपनी पहचान रखती हैं। इनमें से ऐसी भी कई अफसर हैं जो अपराध के खात्मे के लिए बड़े कदम उठा चुकी हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Oct 2024 9:34 AM GMT (Updated on: 7 Oct 2024 12:24 PM GMT)
Famous Female Police Officers: जानें देश की 5 धाकड़ महिला पुलिस ऑफिसर के बारे में, बड़े-बड़े अपराधियों से ले चुकी हैं लोहा
X

Famous Female Police Officers (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Famous Female Police Officers In India: महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। देश को संभालना हो या फिर देश की कानून व्यवस्था को, महिलाएं इन सभी रोल को बेहतर ढंग से संभाल रही हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी महिला पुलिस ऑफिसर्स (Bharat Ki Famous Mahila Police Officers) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपराधियों के बीच तेज-तर्रार अफसर की छवि रखती हैं और कई बदमाशों को ढेर कर चुकी हैं। आइए जानें इन अधिकारियों के बारे में।

1- रूपा दिवाकर मौदगिल (D. Roopa)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डी. रूपा देश की मशहूर पुलिस ऑफिसर की लिस्ट में शामिल हैं। वह कर्नाटक कैडर की साल 2000 बैच की IPS अधिकारी हैं। रूपा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 43 हासिल की थी। उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके साहसी रुख और पुलिस बल में पारदर्शिता लाने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। अपराधी तो उनका नाम सुनकर ही थरथर कांपते हैं। बता दें रूपा दिवाकर उस समय ज्यादा चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने साल 2007 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती को गिरफ्तार कर लिया था। वह यही नहीं रूकीं बल्कि एक साल बाद 2008 में उन्होंने पूर्व मंत्री यावगल को भी अरेस्ट किया था।

2- डॉ. नवजोत सिमी (Dr. Navjot Simi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

देश की सबसे मशहूर महिला IPS अधिकारी में डॉ. नवजोत सिमी का नाम भी शामिल है। नवजोत बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने साल 2017 में अपने दूसरे प्रयास में UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में 735वीं रैंक हासिल की थी। आईपीएस बनने से पहले वो एक डॉक्टर थीं। लेकिन उन्हें अपनी डॉक्टरी की नौकरी रास नहीं आई और उन्होंने फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। वह बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल सिमी SP के पद पर तैनात हैं।

3- संजुक्ता पराशर (Sanjukta Parashar IPS)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

संजुक्ता पराशर 2006 बैच की असम-मेघालय कैडर की आईपीएस ऑफिसर हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में ऑल इंडिया 85वीं रैंक हासिल की थी। वह धाकड़ लेडी सिंघम की छवि रखती हैं। देश की इस तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर का केवल नाम लेने से ही क्रिमिनल और उग्रवादी खौफ खाते हैं। साल 2015 में असम के जोरहाट जिले में एसपी पद पर तैनात रहने के दौरान संजुक्ता पराशर ने उग्रवादियों से लोहा ले लिया था। इसके अलावा वह केवल 15 महीने में ही 16 एनकाउंटर करने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। संजुक्ता ने उन जगहों पर भी एनकाउंटर कर दिखाया, जहां पर नॉर्मल ऑपरेशन भी चलाना मुश्किल था। उनके साहसिक कामों के चलते ही उन्हें आयरन लेडी ऑफ असम के नाम से जाना जाता है।

4- अंशिका वर्मा (Anshika Verma IPS)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

देश की सफल और मशहूर पुलिस अधिकारियों में IPS अंशिका वर्मा का नाम भी शामिल है। उन्होंने 2021 में अपने दूसरे प्रयास में सेल्फ स्टडी के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर किया था। अंशिका ने UPSC में 136वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका को हाल ही में बरेली साउथ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके साहसी और अच्छे कामों के लिए पुलिस फोर्स में उनकी काफी सराहना की जाती है। अंशिका अपनी खूबसूरती को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं।

5- मीरा बोरवंकर (Meeran Chadha Borwankar IPS)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात अगर देश की सफल और तेज तर्रार महिला आईपीएस अधिकारी की हो तो उसमें IPS मीरा बोरवंकर का नाम जरूर शामिल होता है। वह महाराष्ट्र कैडर की पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी बहादुरी के किस्से आज भी हर किसी के मुंह पर रहते हैं। बता दें अपने मुंबई के कार्यकाल के दौरान उन्होंने दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन गैंग के कई सदस्यों को जेल की हवा खिलाई थी। जिसके बाद उनकी छवि सुपरकॉप के तौर पर कायम हो गई। इसके अलावा उन्होंने 1994 में जलगांव में एक बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करने का भी काम किया था।

Shreya

Shreya

Next Story