×

Jaya Kishori Motivation: कथावाचक जया किशोरी ने कहा कि अगर स्वयं चमत्कार नहीं कर सकते हो तो चमत्कार बन जाओ

Jaya Kishori Motivational Speech: कथावाचक जया किशोरी अपनी बातों से सभी को काफी प्रभावित करती हैं। साथ साथ सोशल मीडिया पर भी कई लोग उन्हें एडमायर करते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 24 Sep 2023 2:37 AM GMT
Jaya Kishori Motivational Quotes
X

Jaya Kishori Motivational Quotes (Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori Motivational Speech: कथावाचक जया किशोरी अपनी बातों से सभी को काफी प्रभावित करती हैं। साथ साथ सोशल मीडिया पर भी कई लोग उन्हें एडमायर करते हैं। उनके हज़ारों वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो जाते हैं। हर आयु वर्ग के लोग जया किशोरी की बातों का अनुसरण करते हैं। वहीँ उनकी बाते आपको कठिन से कठिन दौर में भी आगे बढ़ते रहने का साहस भी देते हैं।

कथावाचक जया किशोरी के विचार

  • जीवन का हर एक दिन हमारे लिए एक नया जन्म है।
  • महान कार्य छोटे–छोटे कार्यो से बने होते है।
  • किसी ने कहा अच्छे कर्म करो तो स्वर्ग मिलेगा, मै कहती हूँ, माँ बाप की सेवा करो धरती ही स्वर्ग बन जायेगी।
  • जिस दिन आप बुरे विचारो के ऊपर अच्छे विचारो को रख देंगे, उस दिन आपका जीवन और भी बेहतरीन हो जायेगा।
  • आत्मविश्वास सबसे अच्छा पहनावा है।
  • सफलता हमारा परिचय दुनिया से कराती है, और असफलता हमे दुनिया का परिचय कराती है।
  • इंसान कहता है पैसा आये तो मै कुछ करके दिखाऊं, और पैसा कहता है – कुछ कर के दिखा तो मै आऊँ।
  • अगर जिन्दगी मे सूकून चाहते हो तो लोगो की बातो को दिल से लगाना छोड़ दो।
  • वे क्या सोचेंगे, वो क्या सोचेंग, दुनिया क्या सोचेंगी, उससे ऊपर उठ कर कुछ सोच, जिन्दगी सूकून का दूसरा नाम हो जायेगा।
  • परिवार और समाज में शिक्षा ही प्रगति का आधार है।
  • जो दान बिना सत्कार के, कुपात्र को दिया जाता है, वह तमस दान कहलाता है।
  • अपने शब्दो को नम्र और मीठा रखें।
  • अपनी सोच को बेहतर कैसे बनाया जाये ये सीखने से बेहतर कुछ नही है।
  • आप नकारात्मक सोच से कभी सकारात्मक जीवन नही जी सकते।
  • आपका समय सीमित है, इसलिए किसी और के लिए जी कर इसे व्यर्थ न करो।
  • मैदान मे हारा हुआ इंसान, फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी जीत नही सकता।
  • मनुष्य तब तक नए महासागरों की खोज नही कर सकता, जब तक की उसे अपना किनारा छोड़ने की हिम्मत न हो।
  • किसी के पैरो मे गिरकर कामयाबी पाने से बेहतर है, अपने पैरो पर चलकर कुछ बनने की ठान लो।
  • आप अपने परिवार का चयन नही करते वे आप के लिए भगवान का उपहार है,जैसा की आप उनके लिए है।
  • अच्छे लोगो की सबसे बड़ी खूबी यह होती है की उन्हें याद रखना नही पड़ता, वो याद रह जाते है।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story