×

Honey Singh Favorite Food: हनी सिंह की फेवरेट डिश है यो यो बटर आलू, जानिए इसकी रेसिपी

Honey Singh Favorite Food: हम हनी सिंह के फैंस को बताने वाले हैं कि रैपर का फेवरेट डिश कौन सा है, जिसे वे बड़े ही चाव से खाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 April 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 14 April 2024 5:00 AM GMT)
Honey Singh Favorite Food
X

Honey Singh Favorite Food (Photo- Social Media)

Honey Singh Favorite Food Butter Aloo: रैपर हनी सिंह की गिनती भारत के कुछ बेहतरीन रैपर की लिस्ट में होती है, उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई ऐसे ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं, जिनका क्रेज सालों बाद भी खत्म नहीं हुआ है, उनके गाने आज भी पार्टी में धमाल मचा देते हैं। यो यो हनी सिंह अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखते हैं, पिछले कुछ सालों में हनी सिंह की पर्सनालिटी बेहद बदल गई है, जी हां! उन्होंने अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, हालांकि हनी सिंह का ये बदला अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आया। हनी सिंह की बात हो ही रही है तो आज हम आपको सिंगर के बारे में एक दिलचस्प बात बताते हैं, जिसे जानकर उनके फैंस का दिन ही बन जाएगा। आइए जानें।

क्या है हनी सिंह का फेवरेट फूड (Honey Singh Favorite Food)

हनी सिंह खाने के बेहद शौकीन हैं, उन्हें तरह-तरह खाना बेहद पसंद है, लेकिन एक ऐसी चीज है जो वो सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। आज हम उसी का जिक्र अपने इस आर्टिकल में करने वाले हैं। हम हनी सिंह के फैंस को बताने वाले हैं कि रैपर का फेवरेट डिश कौन सा है, जिसे वे बड़े ही चाव से खाते हैं। दरअसल हनी सिंह को बटर आलू बहुत पसंद है, तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं, ताकि आप भी एक बार जरूर हनी सिंह की फेवरेट डिश को ट्राई कर सकें। बटर आलू की रेसिपी बहुत ही आसान है।


हनी सिंह का फेवरेट आलू बटर रेसिपी (Honey Singh Favorite Butter Aloo Recipe)

यो यो हनी सिंह कहीं भी जाते हैं तो अपना फेवरेट डिश आलू बटर खाना नहीं भूलते, ये उनकी ही खास रेसिपी है। बटर आलू कैसे बनता है, इसके बारे में आपको बताएं तो सबसे पहले 3-4 आलू आपको उबाल लेना है, जब आलू उबल जाए, तो उसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कट करना है। अब एक पैन लेना है, उसमें थोड़ा बटर डालना है, इसके बाद कटी हुई आलू डालना है, अब इसे चटपटा बनाने के लिए इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा चाट मसाला डालना है साथ ही नमक स्वादानुसार मिला देना है, फिर सबको अच्छे से मिक्स करना है। बस यो यो हनी सिंह के स्टाइल की बटर रेसिपी तैयार हो चुकी है। यदि आपने अब तक इसे कभी ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई करें, क्योंकि जिस तरह से यह रैपर हनी सिंह की फेवरेट है, वैसे ही क्या पता आपकी भी पसंदीदा बन जाए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story