TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Akhilesh Yadav Love Life: फिल्मी कहानी जैसी अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी, शादी के लिए बेलने पड़े थे खूब पापड़

Akhilesh Yadav And Dimple Yadav: आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई यूपी के इस चहेते कपल अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी और कैसे इनकी शादी के लिए माने अखिलेश के पिता।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 28 Sep 2024 3:58 AM GMT
फिल्मी कहानी से कम नहीं Akhilesh Yadav और Dimple Yadav की लव स्टोरी, शादी के लिए बेलने पड़े थे खूब पापड़
X

Akhilesh Yadav और Dimple Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav And Dimple Yadav Love Story: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और यूपी के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यही वजह है कि दोनों की प्रेम कहानी राजनीतिक क्षेत्र की मोस्ट पॉपुलर लव स्टोरीज में से एक है। आपने एक शेर तो जरूर सुना होगा, ये इश्क नहीं आसां इतना ही समझ लीजे। इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। बस उसी तरह अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी भी कई चुनौतियों से भरी रही। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी अखिलेश के पिता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को इस इंटर कास्ट शादी के लिए मनाने की। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई यूपी के इस चहेते कपल की लव स्टोरी और कैसे इनकी शादी के लिए माने अखिलेश के पिता।

कैसे शुरू हुई थी अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी के दौरान हुई थी। अपनी पहली मुलाकात के वक्त अखिलेश 21 साल के थे, जबकि डिंपल केवल 17 साल की थीं। उस समय डिंपल स्कूल में पढ़ाई कर रहीं थी और अखिलेश इंजीनियरिंग कर रहे थे। इस पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों की मुलाकातों और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जाता है कि दोनों दोस्त से मिलने का बहाना बनाकर एक दूसरे से चोरी छुपे मिला करते थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी होने लगी और कई मुलाकातों के बाद अखिलेश और डिंपल ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

दोनों का रिश्ता गहरा हो ही रहा था कि अखिलेश यादव पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया (Akhilesh Yadav Education) चले गए। लेकिन सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश और डिंपल लगातार संपर्क में रहे। दोनों ने अपना लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) भी बखूबी निभाया। अखिलेश और डिंपल कभी एक दूसरे को लव लेटर भेजा करते थे तो कभी कार्ड्स। अखिलेश के ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान डिंपल उनसे चिट्ठियों के जरिए ही बातें किया करती थीं।

रिश्ते के खिलाफ थे दोनों परिवार

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पढ़ाई खत्म करने के बाद अखिलेश इंडिया वापस लौट आएं और इस बीच उनका परिवार (Akhilesh Yadav Family) उनपर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। अब अखिलेश के मन में तो डिंपल बसी थीं, ऐसे में वो किसी और से शादी करना नहीं चाहते थे। अंत में दोनों ने अपने-अपने परिवारों को अपने रिश्ते के बारे में बताया। लेकिन इधर, अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव इस शादी के लिए कतई राजी नहीं थे। क्योंकि डिंपल दूसरी जाति राजपूत समाज से थीं। उधर, डिंपल के पिता भी इस शादी के खिलाफ थे। परिवार की नाराजगी के बाद भी अखिलेश-डिंपल शादी करने के लिए अड़े रहे। ऐसे में अखिलेश की दादी ने मुलायम को इस शादी के लिए राजी किया। वहीं, डिंपल के पिता भी अखिलेश से उनकी शादी कराने के लिए मान गए।

धूमधाम से हुई अखिलेश-डिंपल की शादी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

परिवारों के राजी होने के बाद 24 नवंबर 1999 को अखिलेश और डिंपल की धूमधाम से शादी (Akhilesh Yadav And Dimple Yadav Marriage) कराई गई। इस शादी में देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। आज दोनों तीन बच्चों, दो बेटी और एक बेटे के माता-पिता हैं। उनकी बेटियों का नाम अदिति और टीना है, जबकि बेटे का नाम अर्जुन यादव है। इसमें से टीना और अर्जुन जुड़वा भाई-बहन हैं।

Shreya

Shreya

Next Story