×

जानिये कौन सी बिंदी आप पर सबसे ज्यादा जंचेगी

seema
Published on: 9 Jun 2018 6:38 AM GMT
जानिये कौन सी बिंदी आप पर सबसे ज्यादा जंचेगी
X
जानिये कौन सी बिंदी आप पर सबसे ज्यादा जंचेगी

नई दिल्ली : बिंदी भारतीय महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी श्रृंगार की वस्तु है। ये चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, आपके नैन-नक्शों को भी उभारती है। साड़ी हो या कोई और भारतीय परिवेश, बिंदी हमेशा उस लुक को पूरा करने में भारतीय महिलाओं की मदद करती है। लेकिन बिंदी के आकार या प्रकार के चुनाव में हुई एक छोटी सी गलती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है। इसीलिए अपने चेहरे के आकार के अनुसार बिंदी चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। जानिये बिंदी चुनने के कुछ टिप्स :

अंडाकार चेहरा

अंडाकार चेहरे वाली महिलाओं का माथा और ठुड्डी एक अनुपात में होते हैं और गालों की हड्डियां उभरी हुई होती हैं। इस आकार के चेहरे वाली महिलाओं के साथ सबसे अच्छी बात है कि वो किसी भी आकार की बिंदियां लगा सकती हैं। फिर भी उन्हें लम्बी बिंदी नहीं लगनी चाहिए क्योंकि इससे चेहरा और भी लम्बा लगता है।

दिल के आकार का चेहरा

उभरे हुए गाल, चौड़ा माथा। स्पष्ट है कि आपका चेहरा दिल के आकार है। ऐसे में आपको छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगनी चाहिए। बड़ी बिंदी लगाना एक भूल होगी क्योंकि इससे आपका माथा और भी चौड़ा लगेगा।

गोल चेहरा

लम्बी बिंदियां गोल चेहरों को निखारती हैं। आप बिंदी का रंग अपने लिपस्टिक और कपड़ों के रंग से मैच भी कर सकती हैं। बड़ी गोल बिंदी लगाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका चेहरा बहुत छोटा लगने लगेगा।

तिकोना चेहरा

नुकीली ठुड्डी और मजबूत जबड़े व साथ में छोटा सा माथा। ये सब बताता है कि आपका चेहरा तिकोना है। आप कोई भी बिंदी लगा सकती हैं। आपके चेहरे पर सभी आकार की बिंदियाँ अच्छी लगेंगी। लेकिन कोई भी आकार चुनने से पहले मौके और अपने परिधान से उसे मैच कर लें।

चौकोर चेहरा

यदि आपका माथा, गालों की हड्डियाँ और जबड़े एक ही चौड़ाई के हैं तो आपका चेहरा चौकोर है। आपको गोल बिंदी लगानी चाहिए जिससे आपका चेहरा खिलेगा। किसी भी ज्योमेट्रिकल आकार की बिंदी लगाने से बचें क्योंकि इससे आपका चेहरा अजीब लग सकता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story