×

Fashion : इस मौसम में पहनें चटख रंगों वाली ड्रेस

seema
Published on: 17 Aug 2018 10:44 AM GMT
Fashion : इस मौसम में पहनें चटख रंगों वाली ड्रेस
X

लखनऊ : आजकल हमें हर तरफ हरियाली दिखती है। हर किसी का मन चटख रंगों के प्रति आकर्षित होता है। फैशन के गलियारे में भी बोल्ड कलर की डिमांड बढ़ी है। यह सीजन भड़कीले रंगों और खुद की अभिव्यक्ति के बारे में है। लाल, गुलाबी, बोडरे, पीले शेड वाले परिधान गर्मी के महत्वपूर्ण रंगों सफेद और नीले रंग के साथ एक अलग आकर्षक लुक देते हैं। मजेदार और प्रेरक संदेश लिखी टी-शर्ट आपके मन की बात जाहिर करती हैं। इस मौसम में चेक शर्ट का भी बोलबाला रहेगा। महिलाओं के लिए फ्लोरल प्रिंट वाले परिधान चलन में रहेंगे।

यह भी पढ़ें राखी फैशन: इस बार खुद को करें ऐसे अपडेट, देखने के लिए सबको रहेगा क्रेज

एथनिक ग्रीन

एथनिक लुक के लिए आप ग्रीन कलर की कुर्ती भी चुन सकती हैं। किसी वेडिंग पार्टी के लिए जाना हो तो भी छोटी गल्र्स के लिए कुर्ती खास रहेगी। अलग लुक देने के लिए इसकी हेमलाइन के साथ प्रयोग किए जा सकते हैं। इसे पीछे बड़ा और आगे से छोटा भी रखा जा सकता है।

लाल और चटख पीला भी पसंद

सावन का महीना त्योहारों का मौसम होता है। इस मौसम में लोगों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना लगा रहता है। इस मौसम में तापमान भी बहुत ज्यादा नहीं होता है। इसलिए भी लाल और पीला रंग डिमांड में रहता है। डिजाइनर भी इसके अच्छे कलेक्शन लेकर बाजार में आए हैं।

रंग के अनुसार चुनें ड्रेस

कुछ लोग बिना कुछ सोचे ही ड्रेस पहन लेते हैं। वे यह भी नहीं सोचते कि उनको किस कलर का कपड़ा पहनना चाहिए। इसलिए कई बार उनको पछताना भी पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस तरह के लोगों पर कैसे कपड़े अच्छे लगेंगे।

साफ रंग

जिन लोगों का रंग साफ होता है वे हर रंग के कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन उन पर नीला, हरा, गुलाबी, बैंगनी आदि ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप गहरे रंग जैसे गहरा नीला और गहरा लाल पहनेंगे तो आकर्षक लगेंगे। काले और सफेद रंग से परहेज करें या जितना हो सके, उतना कम प्रयोग करें। बहुत साफ रंग के लोग यदि सोना पहनेंगे तो बहुत खूबसूरत नहीं लगेगा। चांदी का प्रयोग करें या फिर चांदी से मिलती-जुलती धातु का प्रयोग करें। कहने का तात्पर्य यह है कि एक्सेसरीज में चांदी से बनी ज्वैलरी का प्रयोग किया जाना चाहिए।

गेहुंआ रंग

हमारे देश में ज्यादातर लोग इसी रंग के हैं। इस रंग की त्वचा वाले लोगों के लिए कपड़ों के रंग थोड़े सीमित हो जाते हैं। इन्हें ब्राउन, टैन, खाकी, हरा, ऑरेंज, पीला, ग्रे, नेवी ब्लू, ब्लैक जैसे रंग सूट करेंगे। पेस्टल शेड्स से दूर रहें और एकदम सफेद के प्रयोग से बचें। गेहुंए रंग की त्वचा के लोगों पर गोल्डन अच्छा लगता है। यदि आप एक्सेसरी या फिर ज्वैलरी पहनना चाहते हैं तो गोल्ड को तरजीह दें।

सांवला रंग

यदि आपकी त्वचा का रंग गेहुंआ से ज्यादा गहरा है तब भी आपके सामने बहुत सारे कलर ऑप्शंस हैं। सांवले रंग के लोगों पर खाकी, डार्क पर्पल, मरून, ग्रे, लाल, हल्का नीला, ऑरेंज और पिंक कलर के कपड़े फबते हैं। इस स्किन टोन के लोगों को ब्राउन और हल्के हरे रंग से परहेज करना चाहिए। गोल्ड आपके स्किन टोन पर अच्छा लगता है। आप एक्सेसरीज में गोल्ड टोन का इस्तेमाल करें। फिर भी ड्रेसिंग और स्टाइलिंग का कोई भी नियम नहीं होता है। आप अपनी ड्रेसिंग को कितने आत्मविश्वास के साथ कैरी कर पाते हैं, इससे आपकी स्टाइल तय होती है। कोशिश करें कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से रंग पहनें, लेकिन प्रयोग करने से भी न हिचकिचाएं।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story