×

कोल्हापूरी और राजस्थानी मोजड़ी से बढ़ाएं फैशन

seema
Published on: 24 Aug 2018 9:07 AM GMT
कोल्हापूरी और राजस्थानी मोजड़ी से बढ़ाएं फैशन
X
कोल्हापूरी और राजस्थानी मोजड़ी से बढ़ाएं फैशन

नई दिल्ली : मोजड़ी का फैशन कभी भी आउट नहीं होता है। इन दिनों फुटवियर डिजाइनर इसे कई नए तरह से डिजाइन कर रहे हैं ताकि इसे हर तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सके। इनमें ओपन मोजड़ी और घुंघरू वाली मोजड़ी काफी ट्रेंड में है। इसके अलावा इन दिनों कोल्हापुरी मोजड़ी को जींस के साथ कैरी किया जा रहा है। जानते हैं अलग-अलग ड्रेस के साथ कौन सी मोजड़ी पहनी जाए ताकि लुक को खास दिखा सकें।

कोल्हापुरी मोजड़ी

अगर जींस पहन रही हैं तो कोल्हापुरी मोजड़ी कैरी करें। ये आपके लुक में चार चांद लगाती हैं। ये ज्यादातर तीन रंग ऑफ व्हाइट, यलो और ब्राउन में उपलब्ध रहती हैं। हल्के रंग का अनारकली सूट पहन रही हैं तो क्रीम कलर की सिंपल मोजड़ी पहन सकती हैं। अगर सूट का रंग गहरा है तो मल्टीकलर मोजड़ी भी ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : इस रक्षा बंधन ट्राई करें यें लेटेस्ट ड्रेस कलेक्शन

हैंडक्राफ्ट मोजड़ी

आप लहंगा पहन रही हैं तो सिंपल मोजड़ी से बचें। हैंडक्राफ्ट वर्क वाली मोजड़ी बेहतर विकल्प है। इसमें थोड़ी हील वाली मोजड़ी भी अवेलेबल रहती है, इसे ट्राई कर सकती हैं। अगर अपनी शादी में पहन रही हैं तो घुंघरू वाली हैंडीक्राफ्ट मोजड़ी पहनें। लहंगे के लिए हमेशा चटख रंगों वाले फुटवियर ट्राई करें ये कपड़े के रंग के साथ मैच करती हैं।

ओपन मोजड़ी

साड़ी के लिए ओपन मोजड़ी बेहतर विकल्प हो सकती है। ये आगे से खुली हुई नहीं होती है और इसमें थोड़़ी हील होती है जो साड़ी के साथ लुक को कंप्लीट करती है। ये थ्रेड और हैंडवर्क के साथ अवेलबल हैं। खास बात यह है कि इस तरह की मोजड़ी साड़ी के कलर से मैच कर किसी भी ओकेशन पर आसानी से पहना जा सकता है। इंडोवेस्टर्न साड़ी पर भी हाई हील वाली मोजड़ी को ट्राई किया जा सकता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story