×

Festivals in April 2023: जानिए अप्रैल महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार, देखिये पूरी लिस्ट

Festivals in April 2023: अप्रैल के महीने में कई त्यौहार आने वाले हैं आइये जानते हैं कि अप्रैल महीने में आप कब कौन सा त्यौहार मांयेंगे।

Shweta Shrivastava
Published on: 30 March 2023 11:02 AM GMT (Updated on: 30 March 2023 7:50 PM GMT)
Festivals in April 2023: जानिए अप्रैल महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार, देखिये पूरी लिस्ट
X
Festivals in April 2023 (Image Credit-Social Media)

Festivals in April 2023: भारत धर्म, क्षेत्र और भाषा की विविधता वाला देश है। वहीँ हमारा देश भारत पूरे साल कई तरह के त्योहार मनाने के लिए जाना जाता है। ये एकमात्र ऐसा देश है, जहां लोग हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, चाहे आपका धर्म कोई भी हो या आप किसी भी समुदाय के हों। कई सांस्कृतिक त्यौहार हैं, जिनकी अलग-अलग रस्में, परंपराएं और मान्यताएं हैं और कई धार्मिक त्योहार हैं जो बहुत महत्व रखते हैं और इन त्योहारों को पूरे देश में उत्साह और उल्लास के साथ व्यापक रूप से मनाया जाता है। लोग उपवास रखते हैं और विभिन्न शुभ अवसरों पर पूजा करते हैं। इस समय भी हमारा देश दो धार्मिक पर्व को एकसाथ ख़ुशी के साथ मना रहा है। जहाँ एक ओर हिन्दुओं का पावन त्यौहार नवरात्रि है वहीँ मुस्लिम भाई बहन रमजान के पाक महीने में रोज़े रख रहे हैं। यहीं ख़ूबसूरती है हमारे देश की।

अप्रैल महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार (April Mein Tyohar Ki List)

भारतीय कैलेंडर, जो शक कैलेंडर है, लूनी-सौर प्रणाली पर आधारित है और इसमें स्थानीय भिन्नता है। भारतीय कैलेंडर 12 महीनों का अनुसरण करता है और इसमें प्रत्येक महीने के अलग-अलग नाम हैं जो अंग्रेजी कैलेंडर से भिन्न हैं। भारतीय कैलेंडर के पहले महीने को चैत्र के नाम से जाना जाता है, जबकि आखिरी को फाल्गुन कहा जाता है। वहीँ अप्रैल के महीने में कई त्यौहार आने वाले हैं आइये जानते हैं कि अप्रैल महीने में आप कब कौन सा त्यौहार मांयेंगे।

कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi ) 1 April, 2023

महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) 4 April, 2023

चित्रा पूर्णामी (Chitra Pournami ) 6 April, 2023

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) 6 April, 2023

फाल्गुनी उथीरम (Panguni Uthiram) 5 April, 2023

ईस्टर (Easter) 9 April, 2023

बैसाखी (Baisakhi) 14 April, 2023

बिहू (Bihu) 14 April, 2023

पुथांडु (Puthandu) 14 April, 2023

मीशा संक्रांति (Mesha Sankranti) 14 April, 2023

विशु कानी (Vishu Kani) 15 April, 2023

पोहेला बोइशाख (Pohela Boishakh)15 April, 2023

वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) 16 April, 2023

वल्लभाचार्य जयंती (Vallabhacharya Jayanti) 16 April, 2023

जमात-उल-विदा (Jamat Ul Vida) 21 April, 2023

ईद-उल-फितर (Eid Al Fitr) 21 April, 2023

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) 22 April, 2023

परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) 22 April, 2023

अर्थ डे (Earth Day 2023) 22 April, 2023

गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) 27 April, 2023

सीता नवमी (Sita Navami) 27 April, 2023

महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) 4 April

आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) 14 April

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story