×

Brahma Kamal: ये पहाड़ी फूल कर देता है मालामाल, जानिए कौन सी दिशा है इनके लिए सही

Brahma Kamal: आज हम आपको ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको धनवान बना सकता है। साथ ही इसका वेदों में काफी महत्त्व भी बताया गया है।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Nov 2023 1:20 PM GMT
Brahma Kamal
X

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

Brahma Kamal: अगर आपको पता चले कि एक फूल आपको मालामाल बना सकता है तो आपके लिए ये काफी एक्ससाइटिंग हो जायेगा। ऐसे में क्या वाकई में कोई फूल किसी को धनवान बना सकता है आइये इसके बारे में पता लगते हैं और साथ ही आखिर कौन सा है ये फूल और कहाँ मिलेगा ये इसे तस्वीरों से समझते हैं।

बेहद खास है ये फूल जो आपको बना देगा मालामाल

आज जिस फूल की बात हम कर रहे हैं वो साल में सिर्फ एक बार ही खिलता है। साथ ही साथ ये एक रहस्यमयी फूल भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर इसका सामने से दीदार भर कर लिया तो ये आपको मालामाल कर देगा। इस फूल का नाम है ब्रह्म कमल। जो जुलाई-अगस्त के महीने में खिलता है। इसपर कई तरह के शोध भी हुए हैं। वहीँ इस फूल को हिन्दू मान्यताओं के अनुसार दैवीय माना जाता है। ये फूल पहाड़ों में ही खिलता है। आइये जानते हैं कि इस ब्रह्म कमल के फूल को क्यों इतना ख़ास समझा जाता है।

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

ब्रह्म कमल का फूल आपको भारत के हिमालय और उत्तराखंड इलाके में ही मिलेगा साथ ही यहाँ के अलावा ये बर्मा और चीन के कुछ पहाड़ी इलाकों में भी नज़र आ जाता है। ज़्यादातर ये फूल कम ही दिखता है और बेहद दुर्गम स्थानों पर ही पाया जाता है। जो कम से कम 4500 मीटर की ऊंचाई पर ही दिखाई देता है।

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

कहा जाता है कि ब्रह्म कमल दुनिया की रचना करने वाले ब्रह्मा जी का आसान है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी इसी फूल पर बैठते हैं। इतना ही नहीं महाभारत और रामायण में भी ब्रह्म कमल फूल के बारे में बताया गया है। रामायण में लक्ष्मण के मूर्छित होने के बाद उन्हें संजीवनी बूटी दी गयी और जब वो ठीक हुए तब देवताओं ने स्वर्ग से जो फूल बरसाए, वे ब्रह्म कमल ही थे।

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

अगर ये फूल किसी के घर में खिलता है तो इसे दैवीय कृपा समझा जाता है। कहते हैं कि जिस घर में ये फूल खिलता है वहां मां लक्ष्मी का वास ज़रूर होता है।

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

ब्रह्म कमल को ब्रह्मदेव का ही रूप माना जाता है। इतना ही नहीं इस फूल को सामान्य कमल के फूल से ज़्यादा प्रभावी और महत्वपूर्ण समझा जाता है।

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

ये भी मान्यता है कि इस फूल के खिलने पर भगवान विष्णु की शैय्या की आकृति इस पर दिखाई देती है। ये फूल न सिर्फ साल में एक बार खिलता है बल्कि इसका खिलना भी काफी दुर्लभ समझा जाता है।

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें कि ये फूल आपको जपला रूपकुंड, हेमकुंड, ब्रिज गंगा फूलों की घाटी और केदारनाथ जैसे स्थानों पर ही अक्सर दिखाई देता है। वहीँ घरों में ये फूल न के बराबर ही खिलता है। लेकिन फिर भी लोग इसे घरों में उगाते हैं।

Brahma Kamal (Image Credit-Social Media)

अगर आपको भी इस फूल के दीदार हों तो आप भी जल्द धनवान बन सकते हैं और अगर ये आपके घर पर निकला है तो माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर विशेष रूप से होने वाली है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story