×

Fly-free home: मानसून सीजन में मक्खियों से छुटकारा पाना हुआ आसान, इन उपायों से होगीं दूर

Fly-free home: ये मक्खियां पहले घर के बाहर पड़े कचरे पर बैठती हैं,फिर आपके खाने - पीने के सामानों पर । इन वजहों से कई तरह की बीमारियां आपके घर में घुस जाती हैं कई बार तो यह काफी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 13 July 2022 1:17 PM GMT
fly
X

fly (Image credit : social media )

Fly-free home: बारिश का मौसम आते ही मच्छर और मक्खियों का प्रकोप चालू हो जाता है। फिर चाहे वो घर हो या ऑफिस। मच्छरों और मक्खियों के कारण कई तरह की बीमारियां भी इस मौसम में तेज़ी से फैलने लगती हैं। तमाम कोशिशों और उपायों के बावजूद मक्खियों को भगाना आसान नहीं होता है। ख़ास कर किचन से इन्हें दूर कर पाना एक टेढ़ी खीर साबित होती है। जिसके चलते घरों में काफी परेशानी की स्थिति बन जाती है।

बता दें कि मानसून के मौसम में गीलापन,नमी के अलावा सड़कों पर फेली गंदगी या घर में रखा ऐसा सामान जो ख़राब हो रहा हो तो कंडीशन में ये चीजें मक्खियों को ज्यादा आकर्षित करती हैं। वहीं अगर आप अपने घर को साफ भी रखते हैं, तो भी बाहर से किसी के भीग कर घर आने के चलते व कई बार पैरों की नमी से फर्श पर पड़े निशान से भी ये मक्खियां आपके घर के अंदर आ जाती हैं। बता दें कि ये मक्खियां पहले घर के बाहर पड़े कचरे पर बैठती हैं,फिर आपके खाने - पीने के सामानों पर । इन वजहों से कई तरह की बीमारियां आपके घर में घुस जाती हैं कई बार तो यह काफी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं।

आमतौर पर इन्हें बाहर भगाने के सभी प्रयास बेकार साबित होते हैं। ऐसे में व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर हो या ऑफिस वहां से मक्खियों को भगाने या उनसे छुटकारा पाने के भी कुछ असरदार घरेलू उपाय हैं, जिनकों अपनाकर आप अपने घर को मक्खी मुक्त बना सकते है।

मक्खियों को घर से भगाने के लिए असरदार है ये उपाए :

तुलसी:

तुलसी में मौजूद औषधीय गुण सिर्फ बिमारियों को दूर करने में ही नहीं बल्कि मक्खियों को भी भागने में बेहद असरदार होते है। मक्खियों को घर स दूर करने के लिए सबसे आसान उपाय है तुलसी के पौधे को लगाना। जी तुलसी के पौधे लगने से घर में मक्खियों से छुटकारा मिल सकता है । इसके अलावा आप टकसाल, लैवेंडर या गेंदे के पौधे भी लगा सकते हैं। जो भी मक्खियों को घर से दूर रखने में सहायक होती है।

पानी के प्लास्टिक बैग :

घर के मुख्य द्वार पर पानी के प्लास्टिक बैग को टांगने से भी मक्खियां घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं।

दालचीनी :

मक्खियों को भगाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल बेहद कारगर होता है। बता दें कि मक्खियां दालचीनी की महक से दूर भागती हैं।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story