×

Kapoor mosquito: मच्छरों को भगाने के लिए अपनायें ये घरेलू उपाय , कपूर की खुशुबू से घर भी होगा पवित्र

मच्छरों को भगाने के लिए नीम और नारियल के तेल का प्रयोग बहुत ही असरदार होता है। नीम में मौजूद फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता मच्छरों को भगाने में बहुत उपयोगी साबित होती है।

Preeti Mishra
Published on: 26 March 2022 12:17 PM GMT (Updated on: 28 March 2022 10:40 AM GMT)
Mosquito
X

Mosquito (image social media)

Kapoor mosquito: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शुरू हो गया है मच्छरों का प्रकोप। जी हाँ, मच्छरों का प्रकोप आजकल इतना बढ़ गया है कि रात में ठीक से सोना और बैठना मुश्किल हो गया है। दिन में इन मच्छरों का आतंक भले ही कम हो लेकिन रात होते -होते ये मच्छर इतने एक्टिव हो जाते है जिससे हमारा घर में रहना दूभर हो जाता है। बता दें कि मच्छरों के काटने से सिर्फ नींद ही नहीं बल्कि सेहत भी ख़राब होने का ज़बरदस्त खतरा रहता है।

मच्छरों के काटने से होती हैं कई बीमारियां

मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां होने का खतरा रहता है। कई बार कोई भी कॉयल या दूसरे मच्छर भगाने वाले लिक्विड रिफिल भी इन पर असर नहीं करते हैं। थोड़ी देर के लिए माहौल थोड़ा शांत होते ही दोबारा फिर ये

अपनाएं ये घरेलु उपाय

मच्छर तंग करने की हद पार कर जाते हैं। ऐसे में कुछ असरदार घरेलु उपायें हैं जिन्हें अपनाकर आप मच्छरों की परेशानियों यानि घर से मच्छरों को भगाकर छुटकारा पा सकते हैं।

- मच्छरों को भगाने के लिए नीम और नारियल के तेल का प्रयोग बहुत ही असरदार होता है। नीम में मौजूद फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता मच्छरों को भगाने में बहुत उपयोगी साबित होती है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें। इससे करीब आठ घंटे तक मच्छर आपके आस - पास तक नहीं भटकेंगे। या फिर एक स्प्रे की बोतल में इस तेल को डालकर पूरे घर में छींट दें। मच्छर अपने- आप भाग जायेंगें।

- मच्छरों को भगाने के लिए कपूर का भी प्रयोग बहुत पुराने टाइम से किया जाता है। जो बहुत असरदारी होता है। इसके लिए कपूर को जला कर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, इससे मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। कॉयल या दूसरी कैमिकल वाली चीजों का उपयोग करने से हमेशा बचना चाहिए क्योकिं ये स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।

- नीलगिरी का तेल भी मच्छरों के लिए काल है। इसके लिए नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में नींबू मिलाकर रख लें। अब इस तेल को अपने पूरे शरीर में लगा लें। इस तेल की तीखी गंध से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे। या आप इस तेल को एक स्प्रे की बोतल में भरकर पुरे कमरे में छिड़क दें। थोड़ी देर में सभी मच्छर भाग जायेंगें।

- लहसुन की खुशबू मच्छरों को घर में घुसने से रोकती है। इसके लिए लहसुन को पीसकर पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को घर के हर कोने में स्प्रे की मदद से या ऐसे ही छिड़क दें। इससे बाहर से मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे और घर में मौजूद मच्छर बाहर भाग जायेंगे।

- लैवेंडर की तेज़ खुशबू मच्छरों को भगाने का एक जबरदस्त घरेलू उपाय है। इसकी खुशबू बहुत तेज होने के कारण मच्छर आस- पास नहीं आते हैं। आप घर में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- लोभान और लोंग दोनों को साथ में जलाकर रखने से भी मच्छर भाग जाते हैं।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story