×

Fridge Cleaning Tips: मिनटों में फ्रिज होगा साफ़, अगर अपनाएंगे ये टेक्निक

Fridge Cleaning Tips:समय के आभाव के कारण कई बार फ्रिज इतना गंदा हो जाता है कि इसमें से बदबू भी आने लगती है। जो उसमें रखें खाद्य पदार्थों को दूषित कर देता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 4 July 2022 11:55 AM GMT
Fridge cleaning tricks
X

Fridge cleaning tricks (image credit:Newstrack)

Fridge Cleaning Tips: मॉनसून के मौसम आते ही कई बीमारियों के होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है इस मौसम में शारीरिक इम्युनिटी का कमज़ोर होना। उल्लेखनीय है कि कमज़ोर इम्युनिटी के कारण किसी भी बीमारी के होने की संभावना कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए बीमारियों से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप साफ-सफाई का बहुत अधिक ध्‍यान रखें।

खासतौर पर किचन और खाने-पीने वाली चीजों की सफाई तो सबसे ज्यादा जरुरी होती है। क्योंकि सबसे ज्यादा और ज़िद्दी जर्म्स इन्हीं जगहों पर होते हैं। इसलिए इसमें की गयी थोड़ी सी भी लापरवाही आपके पूरे परिवार को बीमार बनाने के लिए काफी है।

किचन में मौजूद फ्रिज (Fridge) एक ऐसी वस्तु है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ज़ाहिर यह गन्दा भी ज्यादा होगा। इसलिए इसकी साफ़ और गहरी साफ़ -सफाई बहुत जरुरी है। चूँकि हम अपने खाने-पीने की सभी चीजों को फ्रिज में रखते हैं। ऐसे में अगर फ्रिज को अच्छे से साफ नहीं किया गया तो आपके खाने में बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं। जो आपको बीमार बनाने के लिए काफी हैं।

आमतौर पर देखा गया है कि समय के आभाव के कारण कई बार फ्रिज इतना गंदा हो जाता है कि इसमें से बदबू भी आने लगती है। जो उसमें रखें खाद्य पदार्थों को दूषित कर देता है। ऐसी परेशानियों से बचने का सीधा और आसान रास्ता है कि समय - समय पर फ्रिज की सफाई (Cleaning) करते रहा जाए।

तो आइए जानते हैं कि फ्रिज को आसानी से साफ करने का बेहतरीन तरीका क्‍या है?

- जब भी फ्रिज को साफ करना हो उसके पहले फ्रिज को पूरी तरह खाली करके उसका स्विच भी ऑफ कर लें। उसमें रखी सारी सब्ज‍ियों और फलों की बाहर हवादार जगह पर रख लें।

- फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट करने से पहले उसके नीचे मोटा कपड़ा और पेपर बिछा लें। ताकि फ्रिज से निकलने वाला पानी फर्श पर ना फैले।

- इसके बाद फ्रिज में लगी सभी ट्रे को बाहर निकालकर अच्छी तरह से धोकर सूखा लें।

- अगर आपके फ्रिज से बदबू आ रही हो तो आप एक कटोरी में बेकिंग सोडा या नींबू का रस मिलाकर फ्रिज के अंदर की दीवारों को पोछें।

- याद रखें फ्रिज को साफ करने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा गर्म पानी रखकर उसमें नमक डालकर किसी कपड़े की मदद से फ्रिज को अंदर से अच्छी तरह साफ कर लें।

- फ्रिज को अंदर से पोछने के बाद अब आप फ्रिज को एक घंटे के लिए खुला छोड़ दें।

- अगर आपके फ्रिज में कहीं दाग लग गया है तो आप इसको हटाने के लिए लिक्विड सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- गौरतलब है कि फ्रिज में कभी भी लहसुन को खुला नहीं रखें अन्यथा इसका महक फ्रिज में रखे हर खाद्य पदार्थों में फैल सकती है।

- उल्लेखनीय है कि फ्रिज के अंदर सभी खाने की चीजों को हमेशा ढक कर या बंद कर के रखें।

- अगर कभी फ्रिज से ज्यादा बदबू आ रही है तो इसे साफ़ करने के लिए वाइट विनेगर का इस्तेमाल करें।


Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story