Ganesh Chaturthi 2023: भगवान् गणेश की पूजा करते समय कुछ बातों का रखें ख़ास ख्याल, जानिए 10 दिनों तक क्या करें और क्या न करें

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव के दौरान, भक्त दस दिनों तक कुछ ऐसी बातें भी हैं जो आपको हमेशा याद रखनी होंगीं आइये जानते हैं क्या हैं वो।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Sep 2023 3:30 AM GMT (Updated on: 20 Sep 2023 3:31 AM GMT)
Ganesh Chaturthi 2023
X

Ganesh Chaturthi 2023 (Image Credit-Social Media)

Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश को समर्पित त्योहार गणेश चतुर्थी का उत्सव चल रहा है। हर तरफ बप्पा मोरिया की गूंज है। ये त्योहार भगवान गणेश के जन्म का स्मरणोत्सव है और पूरे भारत में अत्यधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये इस साल 19 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। ये त्योहार महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, मुंबई, पुणे और हैदराबाद जैसे क्षेत्रों में विशेष भव्यता के साथ मनाया जाता है। गणेश उत्सव के दौरान, भक्त दस दिनों तक भगवान गणेश की मूर्ति का अपने घरों में स्वागत करके जश्न मनाते हैं और त्योहार के अंत में, इसे जल में विसर्जित कर देते हैं। लेकिन ऐसे में कुछ ऐसी बातें भी हैं जो आपको इन 10 दिनों में हमेशा याद रखनी होंगीं आइये जानते हैं क्या हैं वो।

भगवान् गणेश की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

माना जाता है कि भगवान गणेश, जिन्हें 'विघ्नहर्ता' भी कहा जाता है, बाधाओं को दूर करते हैं और सौभाग्य और समृद्धि लाते हैं। उन्हें किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले याद करना हिन्दू परम्पराओं में से एक हैं। उन्हें प्रथम देवता माना जाता है, इसलिए लोग नया व्यापार शुरू करने से पहले भी उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस त्योहार के दौरान, भक्त गणेश भगवान् की मूर्तियों को घर लाते हैं, अनुष्ठान करते हैं और उन्हें उनकी पसंदीदा मिठाइयाँ, लड्डू और मोदक चढ़ाते हैं।

इस वर्ष गणेश उत्सव 19 सितंबर से शुरू हो चुका है और 28 सितंबर को समाप्त होगा। अगर आप अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत करने का इरादा रखते हैं, तो यहां कुछ ऐसी बातें हैं जो आपको ध्यान रखनी होंगीं। जिससे आप समझ सकें कि आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है।

क्या करें

1. गणेश की मूर्ति जब घर लाएं तो ऐसे ही मूर्ति लें जिसमे सौभाग्य और भाग्य के लिए एक राजसी मुकुट या 'मुकुट' शामिल हो। वहीँ अगर ऐसा न हो तो आप अलग से भी एक मुकुट या पगड़ी ले सकते हैं।

2. आप मूर्ति अगर घर पर बना रहे हैं तो भी और अगर खरीदकर घर ला रहे हैं तो याद रखें कि भगवान गणेश बैठी हुई स्थिति में हों, उनके साथ उनका चूहा साथी और सकारात्मक ऊर्जा के लिए कुछ 'मोदक' हों।

3. घर में स्वागत करते समय गणेश जी की मूर्ति को लाल कपड़े या चुनरी से ढककर लाएं।

4. शुभता के लिए स्थापना के समय गणेश जी की मूर्ति पूर्व, पश्चिम या उत्तर-पूर्व की ओर रखें।

5. शंख, घंटियों और उत्सवी माहौल के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करें।

6. आप विसर्जन समारोह से पहले 1.5, 3, 5, 7, 10 या 11 दिन तक भगवान गणेश का स्वागत कर सकते हैं।

क्या न करें

1. भगवान गणेश (गणपति स्थापना) की स्थापना के बाद, भक्तों और उनके परिवार के सदस्यों को लहसुन और प्याज के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

2. भगवान गणेश को कभी भी घर पर अकेले न छोड़ें। सुनिश्चित करें कि परिवार का कम से कम एक सदस्य हर समय मूर्ति के साथ मौजूद रहे।

3. भगवान गणेश को विसर्जित करने से पहले, सम्मान के प्रतीक के रूप में उनकी आरती, पूजा और भोग अवश्य लगाएं।

4. गणपति स्थापना करने में तत्परता बरतें और स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त (समय) का पालन करें।

5. 10 दिवसीय उत्सव के दौरान, भगवान गणेश के प्रति भक्ति और सम्मान के प्रतीक के रूप में मांस और शराब का सेवन करने से बचें।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story