×

Gautam Adani Luxury Car Collection: लक्जरी कारों के शौकीन व करोड़ों की कारों के मालिक अडानी का कारों का कलेक्शन देख आप को होगी हैरत

Gautam Adani Luxury Car Collection: चलिए आज आपको अडानी के गैराज की शोभा में चारचंद लगा रही सिलेक्टेड लग्जरी कारों से परिचित करवाते हैं।

Admin 2
Published on: 11 Feb 2023 9:55 AM GMT
Gautam Adani Luxury Car Collection
X

Gautam Adani Luxury Car Collection (Photo - Social Media)

Gautam Adani Luxury Car Collection: 24 जनवरी की शाम को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत गिरने के साथ ही खबरों की सुर्खियों में आए गौतम अडानी को लग्जरी कारों का खजाना हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने 4 करोड़ की कार खरीद थी। जिसके वजह से वे चर्चा में आ गए थे। चलिए आज आपको अडानी के गैराज की शोभा में चारचंद लगा रही सिलेक्टेड लग्जरी कारों से परिचित करवाते हैं।

BMW 7-सीरीज

BMW इंडिया ने हाल ही में अपनी लग्जरी फ्लैगशिप सेडान की BMW 7 सीरीज लॉन्च की है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1.70 करोड़ रुपए है। BMW 7 सीरीज में कई पावरट्रेन ऑप्शंस मिलते हैं। इंडिया-स्पेक 740i M Sport (740i एम स्पोर्ट) वैरिएंट में 3.0-लीटर, इनलाइन-6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 375.4 bhp और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड एटी ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसमें बीएमडब्ल्यू का xDrive AWD सिस्टम भी मिलता है।


टोयोटा वेलफायर

भारतीय बाजार में वेलफायर टोयोटा की सबसे महंगी कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 95 लाख रुपए है। ये सिंगल एग्जीक्यूटिव लाउंज वैरिएंट में आती है। इसमें 2.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया है, जो 117 ps का पावर और 198 nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह फोर-व्हील ड्राइव पॉवरट्रेन में आती है। इसमें सिर्फ CVT गियरबॉक्स मिलता है। टोयोटा वेलफायर 7-सीटर MPV है। इसमें फुल-रेक्लाइन सीट्स दी हैं। जो हीटेड, वेंटिलेटेड और मेमोरी फंक्शन के साथ आती है। इसमें ट्विन सनरूफ, सनशेड्स, एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।


ऑडी Q7

देश के ज्यादातर सुपरस्टार, बिजनेसमैन के पास ऑडी Q7 मिल जाती है। भारत में इसके दो वैरिएंट प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी आते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 80 लाख रुपए है। ऑडी Q7 में 3.0-लीटर V6 टीएफएसआई पेट्रोल इंजन दिया है। जिसे 48v माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। हाइब्रिड पावरट्रेन 340 hp की पीक पावर और 500 Nm का टार्क पैदा करता है। इसमें क्रोम ट्रिम्स वाली बड़ी फ्रंट ग्रिल मिलती है। मैट्रिक्स ऑल-LED हेडलैम्प्स और इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, एक चंकी बम्पर फ्रंट में अन्य डिजाइन एलिमेंट हैं। इसमें बड़े स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए हैं।


रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज

गौतम अडानी के कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज भी शामिल है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी प्रीमियम और लग्जरी है। इसमें 6.2-लीटर V12 इंजन है जो 5250 rpm पर 563 bhp और 1500 rpm पर 780 nm का टार्क जनरेट करती है। रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज की भारत में कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए से शुरू होती है। यह भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में से एक है। ये 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी/घंटा है।


रेंज रोवर 3.0 डीजल

गौतम अडानी ने अक्टूबर 2022 में एक व्हाइट कलर की रेंज रोवर खरीदी थी। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ बताई गई। ये मॉडल रेंज रोवर का ऑटोबॉयोग्राफी 30 डीजल लॉन्ग व्हीलबेस है। इसमें 7 पैसेंजर की सीटिंग दी है। कार में 3.0 डीजल कार में 3000 CC का इनलाइन-6 डीजल इंजन दिया है, जो 346 bhp की मैक्सिमम पावर और 700 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। लेंड रोवर के इस इस खास मॉडल में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ फोर व्हील ड्राइव (FWD) फीचर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें LED DRLs, LED हेडलाइट्स, अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 13.1-इंच टचस्क्रीन, हेडअप डिस्प्ले, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस डिवाइस चार्जिंग और 3D सराउंड साउंड सिस्टम भी दिया है।


फेरारी कैलिफोर्निया

फेरारी की कैलिफोर्निया लाइनअप काफी दमदार है। इसमें 3.8-लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन भी है। ये 553 hp @ 7,500 rpm और 557 lb-ft टार्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 315 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपए है। यह 9.52 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसे 12 रंग ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें 4 एयबैग्स के साथ कई हाई लेवल के सिक्योरिटी फीचर्स दिए हैं। इसकी कीमत करीब 2.85 करोड़ रुपए है।



Admin 2

Admin 2

Next Story