Geeta Ke Updesh: जीवन में हो जाएंगे फोकस और सफल, अपनाएं कृष्ण की ये बातें

Bhagavad Gita Quotes In Hindi: आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कृष्ण के ऐसे उपदेश बताने जा रहे हैं, जिन्हें जीवन में लागू करने मात्र से आप फोकस कर पाने और सफल होने में कामयाब होंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 26 Aug 2024 5:28 AM GMT
Geeta Ke Updesh: जीवन में हो जाएंगे फोकस और सफल, अपनाएं कृष्ण की ये बातें
X

Shri Krishna (फोटो साभार- सोशल मीडिया))

Happy Krishna Janmashtami: आखिर वो दिन आ ही गया, जिसका हर कृष्ण भक्त को बेसब्री से इंतजार रहता है। सोमवार को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024) का पर्व मनाया जा रहा है। हर कहीं, कृष्ण के जन्मोत्सव (Krishna Janmotsav) की धूम देखने को मिल रही है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में बुधवार के दिन भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र (Shri Krishna Janm Tithi) में जन्म लिया था। इसलिए भक्त हर साल इस तिथि पर कृष्ण का जन्मदिवस मनाते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण के बारे में कहा जाता है कि एक बार अगर वह अपने भक्त पर प्रसन्न हो जाएं तो उसका साथ जीवनभर के लिए नहीं छोड़ते। कृष्ण ने गीता के जरिए लोगों को जीवन जीने का सही ढंग बताया है। श्रीमद्भागवत गीता (Bhagavad Gita) में भगवान कृष्ण के उपदेशों (Shri Krishna Ke Updesh) का वर्णन है। अगर आप इन बातों को अपनी जिंदगी में अपना लेते हैं तो कभी भी किसी भी चीज को लेकर आपके मन में चिंता की भावना नहीं रहेगी। साथ ही आप अपने लक्ष्य पर फोकस करने और सफलता हासिल करने में सफल होंगे।

आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कृष्ण के कुछ ऐसे उपदेश बताने जा रहे हैं, जिन्हें जीवन में लागू करने मात्र से आप फोकस कर पाने और सफल होने में कामयाब होंगे। तो चलिए जानते हैं कृष्ण के उन उपदेशों (Krishna Geeta Gyan) के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कृष्ण के प्रेरणादायक उपदेश (Krishna Inspirational Bhagavad Gita Quotes In Hindi)

1- सबसे पहले आपको गीता की जिस बात पर अमल करना चाहिए वो ये है कि हमेशा मनुष्य को अपने वर्तमान में जीना चाहिए। क्योंकि जो बीत चुका है और जो हुआ ही नहीं है, उसके बारे में सोचकर कोई फायदा नहीं है।

2- गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कर्म पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप ही फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।

3- गीता में कहा गया है, आप वही हैं जिस पर आप विश्वास करते हैं। आप वही बन जाते हैं जिस पर आपको विश्वास है कि आप बन सकते हैं।

4- श्रीकृष्ण कहते हैं कि मनुष्य को अपने दिमाग पर पूरा नियंत्रण रखना चाहिए। अगर हम इसे नियंत्रित नहीं करते हैं तो हमारा दिमाग एक दुश्मन की भांति काम करता है।

5- कृष्ण के मुताबिक, जो व्यक्ति कुछ भी मिले उसी में संतुष्ट रहता है, बिना आसक्ति के, कुछ न मिलने पर निराश नहीं होता, वही बुद्धिमान है।

6- गीता के अनुसार, शांति, नम्रता, मौन, आत्म-संयम और पवित्रता, ये मन के अनुशासन हैं।

7- श्रीकृष्ण कहते हैं, संदेह, संशय, दुविधा या द्वंद्व में जीने वाले लोग न तो इस संसार में सुख पाते हैं और न ही परलोक में।

Shreya

Shreya

Next Story