TRENDING TAGS :
Juice For Pink Glow: नेचुरली गालों को पिंक बना देता है ये जूस, बीपी-एनीमिया में भी फायदेमंद
How To Brighten Skin Naturally: अगर आप अपने गालों को नेचुरली पिंक बनाना चाहते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो इस जूस का रोजाना सेवन करना शुरू कर दें।
Juice For Pink Glow (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
How To Get Glow on Face: वैसे तो मेकअप से आप अपने गालों पर आसानी से गुलाबी निखार ला सकते हैं, लेकिन मन ही मन हर किसी की ये इच्छा होती है कि उनके गाल नेचुरली ब्लश बना रहे। बचपन में तो हर किसी के गाल प्राकृतिक तौर पर पिंक रहते हैं, लेकिन वक्त के साथ कई लोगों में ये नेचुरल ब्लश खत्म हो जाता है। हालांकि उस पिंक ग्लो को चेहरे पर वापस लाना इतना मुश्किल नहीं है।
अगर आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को एड कर लें तो गाल दोबारा नेचुरली पिंक बन सकते हैं। आज हम आपके साथ एक ऐसे जूस के बारे में साझा करने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे को न केवल ग्लोइंग बनाएगा, बल्कि आपके गालों को भी पिंक रखेगा। इस जूस का सेवन करने के बाद नेचुरली आपकी ब्यूटी इनहेंस होने लगेगी। आइए जानते हैं इस जादुई जूस के बारे में।
इस जूस को पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
श्वेता शाह, जो कि एक जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट हैं, अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ और ब्यूटी से रिलेटेड वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ एक कमाल के जूस के बारे में साझा किया है, जिसे ब्लश जूस (Blush Juice) भी कहते हैं। उनका कहना है कि इसके सेवन से स्किन ब्राइट होती है, चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और गाल प्राकृतिक तौर पर गुलाबी होते हैं। इसी के साथ उन्होंने इसे बनाने और इसका सेवन कैसे करना है, इस बारे में भी जानकारी दी है।
कैसे बनाएं ब्लश जूस (How To Make Blush Juice)
ब्लश जूस के लिए आपको केवल तीन चीजों की जरुरत होगी, आंवला, गाजर और चुकंदर की। इसे बनाने का मैथेड भी काफी आसान है। एक आंवला, आधा चुकंदर और एक गाजर को छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। इसके बाद इन सभी एक मिक्सी जार में डालकर पानी के साथ ब्लेंड करें, जब तक यह स्मूद न हो जाए। इसके बाद इसे छान लें और एक गिलास में डालकर, इस फ्रेश जूस का सेवन करें।
क्या-क्या मिलेंगे फायदे (Blush Juice Skin Benefits)
बतौर न्यूट्रिशनिस्ट इस जूस में डाले गए तीनों इंग्रीडिएंट्स आपके चेहरे पर कमाल का असर दिखाएंगे, जैसे कि-
-विटामिन सी से भरपूर आंवला कोलेजन को बूस्ट करेगा और स्किन को ब्राइट करने में मदद करेगा।
-वहीं, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए, सी, के, से भरपूर गाजर आपको नेचुरल ग्लो देगा।
-चुकंदर ब्लड को साफ करेगा और आपको पिंक और रोजी गाल पाने मे मदद करेगा।
कुछ अन्य फायदे (Blush Juice Health Benefits)
इसके अलावा इस जूस को पीने से आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है। साथ ही इसकी मदद से एनीमिया की समस्या भी दूर होगी। दरअसल, चुकंदर में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून के निर्माण और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में काफी मदद करता है। आंवला और चुकंदर दोनों ही पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं, जैसे कि इसके सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।