×

Acne Scars: मुंहासों का करें जड़ से खात्मा, मुल्तानी मिट्टी के अलावा और भी हैं कई घरेलू उपाय

Home Remedies For Pimples: मुंहासे या पिटिका त्वचा की एक स्थिति है जो सफेद, काले और जलने वाले लाल दाग के रूप में दिखाई देते हैं। कई बार चेहरे पर इसके दाग-घब्बे भी रह जाते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Shreya
Published on: 29 March 2022 10:24 AM GMT
Acne Scars: मुंहासों का करें जड़ से खात्मा, मुल्तानी मिट्टी के अलावा और भी हैं कई घरेलू उपाय
X

मुंहासे (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Home Remedies For Pimples: चेहरे पर पिंपल्स निकलने की समस्या एक सामान्य प्रक्रिया है जो ज्यादातर 13 वर्ष से शुरू होकर 30 वर्ष तक कभी भी निकल सकता है। आमतौर पर समस्या टीनएज से जोड़कर ही देखी जाती है। शरीर में इस उम्र में तेजी से हॉर्मोनल बदलाव होने के कारण हॉर्मोन्स लेवल डिस्टर्ब हो जाता है जिसके कारण स्किन पर पिंपल्स या मुंहासे उगने लगते हैं। बता दें कि मुंहासे या पिटिका (Pimples or Acne) त्वचा की एक स्थिति है जो सफेद, काले और जलने वाले लाल दाग के रूप में दिखाई देते हैं।

ये मुंहासे निकलते समय बेहद तकलीफ दायक होते हैं। कई बार चेहरे पर बाद में भी इसके दाग-घब्बे रह जाते हैं। जो चेहरे को बदसूरत बना देते हैं। इसलिए इन मुंहासे या पिटिका (Pimples or Acne) के शुरूआती दिनों में ही इसका समाधान कर देना चाहिए। जिससे चेहरा दाग -धब्बे रहित होकर खिला -खिला और खूबसूरत रहें। चेहरे पर निकलने वाले पिंपलस के रोकथाम हेतु कुछ असरदार घरेलु उपाये हैं जो प्राचीन काल से ही चले आ रहे हैं , उन्हें अपना कर इस समस्या का जड़ से इलाज किया जा सकता है। और खास बात यह है कि इन प्रोडक्ट्स का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है।

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इन तरीकों से पाएं मुंहासों से छुटकारा (Home Remedies For Acne)

1- मुंहासों को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक वरदान है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अत्याधिक तेल और गंदगी हटाने में बेहद कारगर तरीके से काम करती है। इसका इस्तेमाल रोज़ाना गुलाबजल में बनाये हुए फेस पैक से चेहरा धोने पर पिम्पल्स चेहरे से गायब हो जायेंगे। बता दें कि बाजार में मुल्तानी मिट्टी पाउडर और खड़ी दोनों रूप में मिलती है। अगर आप खड़ी मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर रहें है तो उसे रातभर गुलाबजल में भीगो कर रखने के बाद उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर लगाने से पिम्पल्स से बहुत जल्दी ही छुटकारा मिल जायेगा।

2- ओटमील में मौजूद भरपूर फाइबर बेहद स्वास्थ्यवर्धक होते है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण ये यह पेट को ठंडा भी रखते हैं। बता दें कि गुणों से भरपूर ओटमील के फेसपैक से पिम्पल्स तेज़ी से गायब हो जाते हैं। इसके लिए शहद और नींबू के रस के साथ ओटमील का फेसपैक बनाना बेहद लाभकारी होता है।

3- शायद आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि पिम्पल्स को हटाने के लिए वाइट टूथपेस्ट का प्रयोग काफी असरदार है। क्योंकि टूथपेस्ट एक ठंडा पदार्थ होता है जो जलने पर भी बर्फ की तरह काम करता है। टूथपेस्ट में मौजूद बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ट्राइक्लोसैन जैसे पदार्थ मुंहासों को जल्दी सूखाकर ठीक कर देते हैं।रोज़ाना दिन में दो बार चेहरे पर यह लगाकर धोने से लाभ मिलता है। टूथपेस्ट में जेल वाले टूथपेस्ट का चयन ना करें।

4- एलोवेरा में मौजूद अनगिनत आयुर्वेदिक गुण ना केवल त्वचा संबंधी रोगों के लिए बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह लाज़बाव है। इसका प्रतिदिन चेहरे पर इस्तेमाल करने से पिम्पल्स को जड़ से खत्म करने में सहायता मिलती है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिम्पल्स को जल्द ही ठीक कर त्वचा को दाग -धब्बों रहित बनाते हैं। रात में चेहरे में एलोवेरा लगाकर सुबह धोने पर बहुत अच्छा रिजल्ट मिलता है।

5- सम्पूर्ण औषधिये गुणों से भरपूर नीम पिम्पल्स ठीक करने में बेहद असरदार है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को जल्द ही ठीक करके त्वचा को चमकदार बनाते हैं। इसके लिए नीम को पीसकर उसमें एप्पल साइडर विनेगर या नींबू व शहद के साथ मिलाकर फेस पैक लगाने से मुंहासे जल्द ही ठीक हो जाते हैं।

6- इसके अलावा पिम्पल्स से बचने के लिए आपको कुछ खास आदतों को भी जीवन अपनाना जरुरी है। जिसमें रोजाना चेहरे को कम से कम तीन बार 5 मिनट तक ठंडे पानी से धोना , दिनभर में लगभग 10 से 12 गिलास पानी पीना , संतुलित आहार लेना, वसायुक्त भोजन और जंकफूड से परहेज करना, चेहरे के लिए योग और कसरत करना , ग्रीजी और ऑयली मेकअप से बचना, धूप में ज्यादा देर तक नहीं रहना और तनाव से दूरी बना कर रहना जरुरी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story