×

Ghee Aur Neem Khane Ke Fayde: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल में करता है घी और नीम का कॉम्बिनेशन , कई और रोगों को भी करता है दूर

Ghee Aur Neem Khane Ke Fayde: नीम के पत्ते को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि इसका स्वाद कड़वा होता है लेकिन सही तरीके से नीम के पत्तों का सेवन करने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 5 Sep 2022 4:44 PM GMT
ghee and neem
X

ghee and neem (Image credit : social media)

Ghee Aur Neem Khane Ke Fayde: प्राचीन काल से ही नीम के पत्तों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। आयुर्वेद में तो नीम को एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए नीम के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप नीम के पत्ते को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि इसका स्वाद कड़वा होता है लेकिन सही तरीके से नीम के पत्तों का सेवन करने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। क्या आप जानते हैं कि घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से इससे जुड़ें फायदे कई गुणा ज्यादा बढ़ जाते हैं। बता दें कि नीम के पत्तों में मौजूद एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण आपके शरीर की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। गौरतलब है कि घी और नीम के पत्तों का एकसाथ सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी दोगुना बढ़ने के साथ कई प्रकार के शारीरिक फायदे भी मिलते हैं।

तो आइए जानते हैं कि घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से शरीर को कौन -कौन से फायदे मिलते हैं और इसे लेने का सही तरीका क्या है ?

घी के साथ नीम के पत्ते खाने के अनगिनत हैं फायदे(Ghee And Neem Benefits)

आयुर्वेद में घी और नीम दोनों को ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। बता दें कि घी का सेवन आपके शरीर को मजबूत बनाने के साथ कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। उल्लेखनीय है कि नीम का सेवन करने से मलेरिया, पेट से जुड़ी बीमारियां, स्किन की समस्याएं और दर्द आदि को दूर करने के लिए लाभदायक होता है। सही तरीके से इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को भी कम करने में सहायक होता है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से आपका ओरल हेल्थ भी ठीक रहता है। इसके अलावा किडनी से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए भी घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन बहुत लाभदायक होता है। गौरतलब है कि घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से आपकी सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि घी और नीम में मौजूद गुण शरीर को वायरल और फंगल इन्फेक्शन से बचाते हैं। इसके लिए नियमित रूप से सुबह के समय घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

पेट से जुड़ी परेशानियां होती हैं दूर

बता दें कि घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से मलेरिया, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं में काफी लाभदायक होता है। इतना ही नहीं पेट के अल्सर की समस्या में भी घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। गौरतलब है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

उल्लेखनीय है कि असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल डायबिटीज के मरीजों की सख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बता दें कि शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से आपको डायबिटीज की समस्या होती है। उल्लेखनीय है कि घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर कम होने के साथ डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा मिलता है।

ओरल हेल्थ होता है दुरुस्त

घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन आपके ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए आपको कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में बहुत फायदेमंद होता है। बता दें कि घी और नीम के पत्तों में मौजूद गुण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में फायदेमंद होने के साथ मुंह में प्लाक बनने से भी रोकते हैं।

किडनी से जुड़ी समस्यााओं में भी होता है फायदेमंद

किडनी से जुड़ी समस्याओं में घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। इसमें मौजूद गुण आपके किडनी को साफ करने और इसमें मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में भी सहायक होते हैं। बता दें कि किडनी को स्वस्थ बनाये रखने के लिए नीम की पत्तियों का रस पीना भी फायदेमंद माना जाता है।

स्किन के लिए लाभकारी

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में घी के साथ नीम की पत्तियों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि इसका सेवन आपकी त्वचा को बेहतर बनाने के साथ उसे अन्य समस्याओं से भी बचाने में बेहद फायदेमंद होता है। गौरतलब है कि नीम की पत्तियों में मौजूद एंटी फंगल गुण स्किन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

किस प्रकार करें घी और नीम के पत्तों का सेवन?

घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने के लिए नियमित रूप से सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है । इसे बनाने के लिए नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर इसका पेस्ट तैयार कर इस पेस्ट को देसी घी में मिलाकर हल्का गर्म कर लें। उल्लेखनीय है कि जब यह पेस्ट हल्का दरदरा हो जाए तो इसे गैस से उतार कर स्टोर करें। प्रतिदिन रोजाना सुबह के समय इस मिश्रण का सेवन करने से आपको सेहत से जुड़े अनेकों फायदा मिल सकता है।

ध्यान दें :

बता दें कि रोज़ाना घी और नीम की पत्तियों का पेस्ट एक चम्मच खाने से आपकी शारीरिक सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको किसी भी तरह की कोई बीमारी या समस्या है, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। इसके अलावा एलर्जी की समस्या से पीड़ित लोगों को भी घी और नीम की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story