×

प्लास्टिक नहीं लकड़ी की कंघी का करें इस्तेमाल, स्कैल्प बनेगी स्वस्थ घने बनेंगे बाल

By
Published on: 2 July 2017 8:18 AM GMT
प्लास्टिक नहीं लकड़ी की कंघी का करें इस्तेमाल, स्कैल्प बनेगी स्वस्थ घने बनेंगे बाल
X

लखनऊ: आजकल की लड़कियां अपने बालों की देखभाल के लिए हजारों रुपए खर्च करती हैं और घंटों पार्लर में समय बर्बाद करती होंगी। पर कई बार उनके बालों की समस्या का कारण उनकी खुद की कंघी होती है।

कभी-कभी बालों पर इस्तेमाल की जाने वाली कंघी भी बालों पर बुरा असर डालती है। बालों को सही करने के लिए कई तरह की कंघी या ब्रश बाजार में अवलेबल हैं। पर आपके बालों के लिए किस तरह की कंघी फायदेमंद रहेगी?यह हम आपको बताते हैं।

जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लकड़ी की कंघी बालों की देखभाल के लिए काफी अच्छी होती है। बालों को संवारने के लिए लकड़ी की कंघी प्लास्टिक कंघी से ज्यादा बेहतर होती है।

आइये बताते हैं आपको आखिर कैसे?

आगे की स्लाइड में जानिए लकड़ी की कंघी के बालों के लिए अनसुने फायदे

wooden-comb

बालों की ग्रोथ: लकड़ी एक नेचुरल पदार्थ है, इसलिए इसके प्रयोग से बालों की भी बेहतर ग्रोथ होती है। साथ ही बालों की मजबूती के लिए भी यह एक बढ़िया तरीका है। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इसके प्रयोग से बाल डैमेज नहीं होते। गीले बालों में लकड़ी की कंघी घुमाने से भी बाल किसी प्लास्टिक कंघी के प्रयोग के मुकाबले कम टूटते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए लकड़ी की कंघी के बालों के लिए अनसुने फायदे

wooden-comb

स्कैल्प के लिए फायदेमंद: लकड़ी एक नेचुरल पदार्थ है और इसका प्रयोग बालों को संवारने के लिए काफी पहले से होता रहा है। इसका प्रयोग आपके स्कैल्प को हेल्दी बनाता है। इसे इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर गर्मी बनती है, जो सिर की ब्लड सर्क्युलेशन को बढ़ाता है। स्कैल्प हेल्दी होने से बाल भी अच्छे बनते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए लकड़ी की कंघी के बालों के लिए अनसुने फायदे

wooden-comb

डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा: डैंड्रफ होने की असली वजह बाल नहीं बल्कि खराब स्कैल्प होता है। ऐसे में लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल से स्कैल्प को हेल्दी बनाता है।

Next Story