×

Green Chana: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए हरा चना, जानें कब नहीं करना चाहिए इसका सेवन

Green Chana: हरा चना ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। दरअसल चना में भरपूर मात्रा प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 9 Jan 2024 5:36 PM GMT
Green Chana: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए हरा चना, जानें कब नहीं करना चाहिए इसका सेवन
X

Green Chana: हरा चना ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। दरअसल चना में भरपूर मात्रा प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है। इसमें ऑयरन भी होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है और ताकत भी बढ़ाता है। इसके अलावा चना का सेवन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनकी मांसपेशियां कमजोर होती हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए चना का सेवन हानिकारक भी होता है।

तो आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी चना नहीं खाना चाहिए और कब इसका सेवन नहीं करना चाहिए:

गैस और एसिडिटी की समस्या होने पर

क्रोहन रोग होने पर

बड़ी आंत में सूजन की समस्या होने पर

पेट दर्द की शिकायत होने पर

पथरी होने पर


किन लोगों को नहीं करना चाहिए हरा चना का सेवन (Who should not eat Green Chana)

पेट दर्द की समस्या वाले लोगों को

अगर आपको पेट दर्द की समस्या है तो हरा चना खाने से बचें। दरअसल हरा चना में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए अगर आप बहुत अधिक मात्रा में हरा चना खाते हैं तो आपको पेट में दर्द या ऐंठन होने लगता है। पाचन तंत्र में अचानक फाइबर की मात्रा बढ़ जाने से पेट फूलना, डायरिया और पेट दर्द जैसी दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। साथ ही पेट में गैस की भी दिक्कत हो सकती है और पेट में टाइटनेस फील होने लगती है।

एलर्जी वाले लोगों को

कुछ लोगों को चना और हाई प्रोटीन वाली चीजों से एलर्जी होती है। अगर आपको भी चना खाते ही खुजली, उल्टी या फिर एलर्जी राइनाइटिस की समस्या होती है तो आपको चना नहीं खाना चाहिए। ऐसे में चना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

जिन्हें पथरी की समस्या हो

पथरी की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में चना का सेवन इन लोगों की इस परेशानी को और बढ़ा सकता है। खून में यूरिक एसिड के लेवल में बढ़ोतरी गुर्दे की पथरी के विकास को बढ़ावा दे सकती है। इसलिए किडनी रोगी को भी इसे खाने से बचना चाहिए।

दवाएं लेने वाले लोगों को

अगर आप कुछ दवाओं का सेवन करते हैं, तो आपको हरा चना का सेवन सोच समझकर कर करना चाहिए क्योंकि इसमें पोटेशियम का मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए ऐसे लोगों को डॉक्टर के सलाह से ही हरा चना का सेवन करना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story