×

Sawan 2022: सावन में हरे रंग का है ख़ास महत्त्व, जानें क्यों हरी चूड़ियां और हरे कपड़ों के पहनने की है मान्यता

Sawan 2022: इस दिन सुहागिन औरतें अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं और ख़ास कर हरी चूड़ियां जरूर पहनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सावन में विशेष रूप से हरे रंग के कपडे और चूड़ियां क्यों पहनी जाती है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 14 July 2022 2:11 PM GMT
sawan
X

sawan (Image credit: social media)

Sawan 2022 : सावन का महीना आज 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि दुनिया भर में फैले शिव भक्त इस महीने का सालभर से इंतजार करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में विधि- विधान के साथ भोलेनाथ की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। उल्लेखनीय है कि इस महीने में विशेष रूप से हरे रंग का खास महत्व माना जाता है। सावन में ही हरियाली तीज का त्यौहार भी मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन औरतें अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं और ख़ास कर हरी चूड़ियां जरूर पहनती है। इसके अलावा कुछ महिलायें विशेष रूप से हरे रंग के कपड़े ही पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सावन में विशेष रूप से हरे रंग के कपडे और चूड़ियां क्यों पहनी जाती है।

तो चलिए आज इस बात के रहस्य को जानने का प्रयास करते हैं:

सावन में हरे रंग का विशेष है महत्व

सावन के महीना बारिश का समय होता है। ऐसे में इस समय प्रकृति का वातावरण ही हरियाली से भरा होता है। इस मौसम में बारिश की वजह से हरे- भरे हो चुके पेड़- पौधे भी आंखों को काफी सुकून देने का काम करते हैं। इसके अलावा हरे रंग का धार्मिक महत्व भी होता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सावन में विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस पूजा में विवाहित महिलाएं माता पार्वती को श्रृगांर के समान में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करती हैं। मान्यताओं के अनुसार हरा रंग पति और पत्नी के बीच प्रेम की बढ़ाने का काम करता है।

सुहाग का प्रतीक है हरा रंग

मान्यताओं के अनुसार सुहागन स्त्रियां को लिए सावन के महीने में हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनने की परंपरा बेहद पुरानी है। गौरतलब है कि हरे रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस महीने में पड़ने वाली हरियाली तीज, हरियाली अमावस्या जैसे त्योहारों में हरा रंग धारण करना शुभ माना जाता है।

बुध ग्रह के दोष को करता है दूर

पौराणिक शास्त्रों के मुताबिक हरे रंग का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करता है। मान्यता है कि कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरे रंग को धारण करना शुभ है। गौरतलब है कि कुंडली में बुध ग्रह की मजबूती आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने का जरिया बनती है।


Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story