×

Vastu Tips for Career Growth: अपने करियर में चाहते हैं बढ़ोत्तरी, तो गुरुवार के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय

Vastu Tips for Career Growth: अगर आप बहुत दिन से कोई काम कर रहे हैं, उसमें सफलता नहीं मिल रही है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार नहीं हो रहा है तो आप हर गुरुवार को बृहस्पति देव, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना शुरू कर दें।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Jan 2023 1:23 AM GMT
vastu tips for growth
X

करियर ग्रोथ के लिए वास्तु टिप्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Tips for Career Growth: गुड़ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ ही धार्मिक कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको गुरुवार को किए जाने वाले कुछ बेहद अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आपको बहुत जल्द दिखाई देने लगेंगे। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव, भगवान विष्णु मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान की उपासना करने से करियर में बढ़ोत्तरी होती हुई दिखाई देगी और आपको बहुत जल्द परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

गुड़ के अचूक उपाय

धार्मिक ग्रन्थों में बताया गया है कि गुरु के मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलने लगती है। जिन शुभ कार्यों को करते हैं वे सिद्ध होते हैं। क्योंकि गुरु के प्रबल होने पर आपको बुद्धि प्रखर होती है और नई राह पर चलने की दिशाएं दिखने लगती हैं।

ऐसे में अगर आप बहुत दिन से कोई काम कर रहे हैं, उसमें सफलता नहीं मिल रही है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार नहीं हो रहा है तो आप हर गुरुवार को बृहस्पति देव, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना शुरू कर दें। आइए आपको बताते हैं कि गुरुवार को गुड़ के अचूक उपाय कैसे करें, जिससे जिंदगी में सकारात्मकता दिखाई दे।

गुरुवार के दिन ऐसे करें पूजा-अर्चना

धार्मिक ग्रन्थों में बताया गया है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति की परेशानियों दूर होती हैं और मनोकामना पूर्ति होती है। ऐसे गुरुवार के दिन सुबह शौच आदि से निर्व्रत होने और स्नान करने के बाद केले के वृक्ष में भीगी हुई चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। हल्दी वाला जल भी केले के वृक्ष में चढ़ाएं। ये उपाय करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

ध्यान से गुरुवार के दिन घर की सफाई न करें। बालों को न घुले और तामसिक भोजन को हाथ भी न लगाए। गुरुवार को सुबह स्नान करके केले के वृक्ष में पूजा करने के बाद भगवान विष्णु को पीली मिठाई और केले का भोग लगाएं। पीले फूल, गुड़, पीली चने की दाल भगवान को भोग लगाएं। ये उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

गुरुवार के दिन बृहस्पति देव को गुड़ का भोग लगाने से गुरु के साथ-साथ सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह भी प्रसन्न होते हैं। जिससे आपके शुभ कामों में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं आती है।

गुरूवार के दिन गाय को गेंहू के आटे की लोई में हल्दी और गुड़ मिलाकर खिलाएं। इससे करियर में बढ़ोत्तरी होगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story