×

Hair Care Tips: गलत तरीके से तेल लगाने से भी टूट रहे बाल, जानें बालों में तेल लगाने का सही तरीका

Hair Care Tips in Hindi: ज्यादातर लोग अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए हेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग बालों में तेल लगाना महत्पूर्ण समझते हैं, जो सही भी है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 30 Dec 2022 3:28 AM GMT
How to apply oil in hair
X

Hair Care Tips (Image: Social Media)

Hair Care Tips in Hindi: ज्यादातर लोग अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए हेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग बालों में तेल लगाना महत्पूर्ण समझते हैं, जो सही भी है। दरअसल बाल में तेल लगाने से बाल मजबूत, घने और मुलायम बनते हैं। तेल बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तेल से भी बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। दरअसल बाल में गलत तरीके से तेल लगाने से भी बाल टूटने लगते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं बालों में तेल लगाने का सही तरीका:

कब लगाना चाहिए बाल में तेल (Right Time For Hair Oil)

दरअसल ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता कि बाल में तेल कब लगाना चाहिए। इस कारण से बाल टूटने लगते हैं। बता दें बालों में तेल लगाने के बाद उन्हें सही समय पर धोना भी आवश्यक होता है। खासकर सर्दी के में अगर लगातार तेल लगाया जाए बालों में तो उसमें डैंड्रफ की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए ठंड में भी बाल धोना जरूरी है। दरअसल अगर विशेषज्ञों की मानें तो बालों को मजबूत रखने के लिए सप्ताह में एक से दो बार उन्हें गुनगुने तेल से मसाज करनी चाहिए। लेकिन बहुत से लोग यह गलती करते हैं कि पहले वह शैंपू कर लेते हैं बाद में बालों में तेल लगाते हैं।

Hair care tips

ऐसा करना बिल्कुल गलत है। आपको बालों में नहाने से पहले तेल लगाना चाहिए। नहाने के बाद अगर बालों में तेल लगाया जाता है तो उसमें धूल-मिट्टी आदि अधिक चिपकने की गुंजाइश रहती है। जो बाल को कमजोर करने का भी कारण बन जाते हैं। अगर आप दिनभर तेल नहीं लगाए रखना चाहते हैं तो आप रातों में तेल लगा कर सो सकते हैं। बता दें ऐसा करने से पूरी रात बालों को तेल का पोषण मिलता है। सिर की त्वचा भी नरम और स्वस्थ बनी रहती है, जिससे बाल भी मजबूत बनते हैं।

बालों में तेल लगाने का सही तरीका (How To Oil Your Hair The Right Way)

बाल में सही तरीके से तेल लगाने के लिए सबसे पहले आप तेल को हल्का गुनगुना कर लें।

फिर इसके बाद तेल को उंगलियों पर लेकर स्कैल्प की धीरे-धीरे मसाज कर लें।

मसाज आप खुद से भी कर सकते हैं या अगर आप ठीक से नहीं कर पाते तो किसी की मदद ले सकते हैं।

फिर तेल लगाने के बाद बालों को अच्छे से कवर कर लें।

इसके बाद अब लगभग आधे घंटे बाद बालों को धो लें।

यह भी ध्यान रखें हमेशा कि बालों में कोई भी नया तेल लगाने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story