Happy Navratri Wishes 2024: नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा का मिले सभी को आशीर्वाद, भेजें सभी को शुभकामना सन्देश

Happy Navratri Wishes 2024: नवरात्रि का पावन त्योहार 9 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है इस दिन को अपने प्रियजनों के साथ मनाएं और भेजें ये शुभकामना सन्देश।

Shweta Srivastava
Published on: 9 April 2024 5:40 AM GMT (Updated on: 9 April 2024 5:40 AM GMT)
Navratri Wishes 2024
X

Navratri Wishes 2024 (Image Credit-Social Media)

Happy Navratri Wishes 2024: चैत्र नवरात्रि मंगलवार, 9 अप्रैल, 2024 को शुरू होगी और ये त्योहार अगले 9 दिनों तक यानी बुधवार, 17 अप्रैल, 2024 तक। इस चैत्र नवरात्रि में पूरे हिंदू धर्म के लोग देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा करते हैं। और व्रत रखकर और विभिन्न पूजा विधियों का अनुसरण करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। कई लोग कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाकर भी इस अनुष्ठान को पूरा करते हैं। वहीँ लोग एक दूसरे को नवरात्रि की शुभकामना सन्देश भी भेजते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन नवरात्रि शुभकामना संदेशों पर।

नवरात्रि शुभकामना संदेश (Navratri Wishes 2024)

माँ की आराधना का ये पर्व हैं

माँ के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं

बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं

भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं

शुभ नवरात्रि 2024!

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

नव कल्पना,नव ज्योत्सना

नव शक्ति,नव आराधना

नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

मां शक्ति का वास हो,

संकटों का नाश हो,

हर घर में सुख-शांति का वास हो,

नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो

शुभ नवरात्रि!

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,

सुख संपत्ति के साथ मिले आपको खुशियां अपार,

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

हर पल खुशी कदम चूमे

नवरात्रि में हम सब मिलकर झूमें

हो न कभी आपका दुख से सामना

नवरात्रि की विशेष शुभकामना।

शेर पर सवार होकर,

खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां,

हम सबकी जगदंबे मां।।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

नवरात्रि के नौ दिन और नौ रातें

आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और भाग्य लेकर आएं।

आपको नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story